scriptपुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कार्पियो के डिग्गी में बनवा रखा था चैंबर | Police arrested five smugglers with 50 kg of ganja in Chandauli | Patrika News
चंदौली

पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कार्पियो के डिग्गी में बनवा रखा था चैंबर

चकिया पुलिस और सर्विलांस टीम ने गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 तस्करों समेत 50 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

चंदौलीJul 28, 2024 / 08:21 pm

Anand Shukla

Police arrested five smugglers with 50 kg of ganja in Chandauli
Chandauli Police: चकिया पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार को गांजा तस्करी का खुलासा किया। पुलिस टीम ने पांच तस्करों को 50 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर पुलिस से बचने के लिए गाड़ी के डिग्गी में गांजा छिपाने के लिए चैंबर बनवा रखा था। दो स्कॉर्पियो से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों कारों को भी जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकारगंज इलाके में घेराबंदी कर तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों के पास मिली दो स्पार्कियो को जब्त करने के साथ ही उनसे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुट गई है। गांजा तस्करी के तार ओडिशा के राउरकेला से जुड़े हैं।

बाजार में ओडिशा के गांजे की है डिमांड

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गांजे की खेप को उड़ीसा से राउरकेला से लाते थे। इसके बाद गांजे की सप्लाई चंदौली समेत बिहार में बेचते थे। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ओडिशा के गांजे की क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस वजह से बाजार में इसकी बहुत ज्यादा मांग है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा बेचकर जो भी कमाई होती थी, हम उसे आपस में बराबर बांट लेते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी गिरफ्तार तस्कर बिहार के कैमूर जिले के निवासी हैं। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Hindi News / Chandauli / पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कार्पियो के डिग्गी में बनवा रखा था चैंबर

ट्रेंडिंग वीडियो