scriptकुएं में गिरा बालक, नौ घंटे बाद मिला शव | Bundi News, Bundi Rajasthan News,boy falling in well,nine hours later, | Patrika News
बूंदी

कुएं में गिरा बालक, नौ घंटे बाद मिला शव

थाना क्षेत्र के नाथड़ी गांव में कुएं में गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दिनभर सर्च अभियान चलाकर रात साढ़े आठ बजे बालक का शव कुएं से निकाला गया। बालक को तलाशने के लिए दोपहर से ही सर्च अभियान चलता रहा, जो करीब नौ घंटे तक जारी रहा।

बूंदीAug 18, 2021 / 07:15 pm

पंकज जोशी

कुएं में गिरा बालक, नौ घंटे बाद मिला शव

कुएं में गिरा बालक, नौ घंटे बाद मिला शव

कुएं में गिरा बालक, नौ घंटे बाद मिला शव
नैनवां. थाना क्षेत्र के नाथड़ी गांव में कुएं में गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दिनभर सर्च अभियान चलाकर रात साढ़े आठ बजे बालक का शव कुएं से निकाला गया। बालक को तलाशने के लिए दोपहर से ही सर्च अभियान चलता रहा, जो करीब नौ घंटे तक जारी रहा।
नैनवां थाने के हैड कांस्टेबल राकेश डूंडी ने बताया कि गांव के राजूलाल का 13 वर्षीय पुत्र प्रदीप उर्फ गोलू सुबह रस्सी बाल्टी लेकर कुएं पर बकरियों को पानी पिलाने गया था। कुएं पर बाल्टी तो रखी हुई थी, लेकिन बालक लापता था। कुआं मकान से सौ फीट की दूरी पर ही है। ऐसे में बालक के कुएं में गिरने की आशंका जताई गई। इस पर पुलिस को सूचना दी। बालक के कुएं में गिरने की सूचना पर दोपहर 12 बजे सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस, रेस्क्यू टीम व ग्रामीण बालक को कुएं से निकालने के अभियान में जुटे रहे। कुआं गहरा होने व उसमें करीब ६० फीट पानी होने से बालक नहीं मिल पा रहा था। बालक की तलाश से तीन विद्युत मोटरें लगाकर पानी निकाला गया। करीब आठ फीट पानी रहने के बाद बालक का शव मिला। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Hindi News / Bundi / कुएं में गिरा बालक, नौ घंटे बाद मिला शव

ट्रेंडिंग वीडियो