scriptप्रियंका की इस बात पर भड़की ये एक्ट्रेस, सुनाया खरी-खोटी | kangana ranaut sister rangoli chandel angry on priyanka Chopra | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका की इस बात पर भड़की ये एक्ट्रेस, सुनाया खरी-खोटी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं

Sep 27, 2019 / 01:55 pm

Vivhav Shukla

bollywood_actress_priyanka_chopra_.jpg
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली अपने बेबाक अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। रंगोली सोशल मीडिया के जरिए हर किसी की खबर लेती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में रंगोली का गुस्सा एक बॉलीवुड अभिनेत्री पर फूटा है। रंगोली ने ट्विटर के जरिए इस अभिनेत्री को बहुत कुछ कह डाला है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं।
kangan sister rangoli on priyanka choda
https://twitter.com/GretaThunberg?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका ने ग्रेटा थनबर्ग के यूएन स्पीच की जमकर तारीफ की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर पर ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) की यू।एन। स्पीस के बारें में एक ट्वीट किया था। प्रियंका चोपड़ा लिखा था, ‘ग्रेटा थनबर्ग आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने हमारे चेहरे पर एक जोरदार तमाचा जड़ा है। आपने अपनी जनरेशन को साथ में लाकर उन्हें बताया है कि हमें दुनिया को बचाने के लिए कुछ बड़ा करने की जरूरत है। आखिरकार हमारे पास सिर्फ यही प्लेनेट है।’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1176724777525858304?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका का ग्रेटा की ये तारीफ रंगोली को पसंद नहीं आया है। जिसके बाद उन्होने प्रियंका को ट्वीट कर बहुत कुछ सुना डाला। रंगोली ने प्रियंका के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, प्यारी पीसी आपको भारत में दोबारा देखकर खुशी हो रही है। और ग्रेटा भी बहुत अच्छा काम कर रही है, मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन धन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं, सिर्फ लैक्चर नहीं दे रहे हैं परिणाम ला रहे हैं। उनके लिए भी कभी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए।सबको अच्छा लगेगा।
kangana_ranauts_sister_rangoli.jpg
बता दें ग्रेटा थनबर्ग दुनिया को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का काम कर रहीं हैं। प्रियंका के अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ग्रेटा के इस काम को सपोर्ट करते हुए उनका धन्यवाद किया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / प्रियंका की इस बात पर भड़की ये एक्ट्रेस, सुनाया खरी-खोटी

ट्रेंडिंग वीडियो