scriptBirthday Special:नौ साल तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं बिपाशा, एक गलती से खत्म हो गया रिश्ता | Birthday Special:Bipasha Basu is celebrating her 40th birthday today | Patrika News
बॉलीवुड

Birthday Special:नौ साल तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं बिपाशा, एक गलती से खत्म हो गया रिश्ता

बिपाशा बसु आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं
बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की

 

Jan 06, 2020 / 12:16 pm

Pratibha Tripathi

Bipasha Basu birthday today

Bipasha Basu birthday today

नई दिल्ली। बिपाशा बसु (Bipasha Basu )आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं विपाशा(Bipasha Basu ) नें जॉन अब्राहम की जिंदगी से दूर जाकर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वो पूरी तरह से जॉन अब्राहम के प्यार की दिवानी थी। लेकिन इनके बीच हुई एक गलती नें गलती ने दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया था। कहा जाता है कि विपाशा और जॉन एक दूसरे का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाते थे। दोनों के बीच काफी प्यार होने के बाद भी क्यो हुआ ये जोड़ा अलग जानें इसके बारे में।

बॉलीवुड की इस ‘मां’ पर बहू ने लगाए थे गंभीर आरोप, आ गई थी जेल जाने की नौबत

john-abraham-jpg.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा वसु (Bipasha Basu )जब भी परदे पर आती थी तब उनकी जॉन के साथ बनी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। इन दोनों की फिल्में काफी सफल भी हुईं। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते में ऐसी तल्खी आ गई। जी हां, ये तल्खी जॉन की वजह से आई थी। दोनों ने नौ साल तक एक दूसरे को डेट किया।

john-abraham.jpeg

महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म ‘जिस्म’ से बिपाशा और जॉन एक दूसरे के करीब आए थे। और यही से उनका प्यार परवान चढ़ने लगा था इसके बाद से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे।

लेकिन साल 2014 में जॉन के एक ट्वीट ने रिश्ता का खात्मा कर दिया। बताया जाता है कि जॉन ने नये साल की शुभकामनाए जब ट्वीट करके दी उस दौरान उन्होने लिखा, ‘आपको और आपके प्यारों को साल 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम’। इस ट्वीट में जॉन ने अपनी पत्नी प्रिया रूंचाल का नाम ले लिया था।

अनुराधा पौडवाल ने बायलॉजिकल मां होने के दावे पर डीएनए टेस्ट कराने से किया इंकार, कही ये बड़ी बात

john-abraham-and-bips-collage.jpg

यह जानकर बिपाशा का दिल टूट गया। फिर एक के बाद एक बिपाशा का नाम कई लड़कों से जोड़ा गया। अप्रैल 2016 को बिपाशा ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए। दोनों शादी कर एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Birthday Special:नौ साल तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं बिपाशा, एक गलती से खत्म हो गया रिश्ता

ट्रेंडिंग वीडियो