scriptरणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का कलेक्शन शुक्रवार को बना तूफान, 22वें दिन भी हुई छप्पर फाड़ कमाई | Animal box office collection Friday day 22 ranbir kapoor movie earn | Patrika News
बॉलीवुड

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का कलेक्शन शुक्रवार को बना तूफान, 22वें दिन भी हुई छप्पर फाड़ कमाई

Animal Box Office Collection Day 22: रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों में खूब गर्दा मचाया है। ‘डंकी’ और ‘सालार’ की रिलीज के बाद भी ‘एनिमल’ की कमाई की रफ्तार पकड़ी हुई है।

Dec 23, 2023 / 10:12 am

Adarsh Shivam

animal_box_office_collection_friday_day_22_ranbir_kapoor_movie_earn_mighty.jpg

Animal Box Office Collection Day 22: ‘एनिमल’ की कमाई पर नहीं लगा लगा ब्रेक

Animal Box Office Collection Day 22: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर यह ताबतोड़ कमाई कर रही है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ क्लैश होने के बावजूद संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं अब शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ के रिलीज होने के बाद ‘एनिमल’ का खेल खत्म नहीं हुआ है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं ‘एनिमल’ ने रिलीज के 22वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
अभी भी ‘एनिमल’ का जलवा है बरकरार
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ ने दर्शकों को अपनी कहानी से बांधकर रखा है। ‘एनिमल’ का क्रेज दर्शकों के बीच अभी भी बरकरार है। अपनी रिलीज के तीन हफ्तों के दौरान रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बंपर कलेक्शन भी किया है। हालांकि, अब शाहरुख खान की फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘डंकी’ और प्रभास की एक्शन क्राइम थ्रिलर ‘सालार’ भी रिलीज हो गई हैं। इसके साथ ही, ‘एनिमल’ की कमाई पर असर हुआ है। लेकिन लोग फिर भी इसे देखना चाह रहे हैं।
वहीं रणबीर कपूर की इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘एनिमल’ ने पहले सप्ताह में 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई 139.26 करोड़ रुपये हुई। तीसरे हफ्ते ‘एनिमल’ ने 54.45 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में भी जलवा बनाए हुए है। इसकी 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।
यह भी पढ़ें

‘सालार’ 175 करोड़ से ओपनिंग कर इंडियन सिनेमा में रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई हुई बवंडर

‘एनिमल’ ने 22वें दिन की इतनी कमाई
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनिमल’ ने रिलीज के चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘एनिमल’ की 22 दिनों की कुल कमाई अब 532.44 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड क्लेकशन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने अबतक 862.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अब ये फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का कलेक्शन शुक्रवार को बना तूफान, 22वें दिन भी हुई छप्पर फाड़ कमाई

ट्रेंडिंग वीडियो