scriptजिले में चालू है चोरो का प्रकोप – पुलिस को लगातार सप्राइज कर रहे चोर, सूने मकान से लाखो नगद व सोने के गहने | Outbreak of thieves is on in the district - Thieves are constantly | Patrika News
बिलासपुर

जिले में चालू है चोरो का प्रकोप – पुलिस को लगातार सप्राइज कर रहे चोर, सूने मकान से लाखो नगद व सोने के गहने

– गहने व रूपए चोरो की नजर से बचाने महिला ने छिपा रखा था कॉलेज बैग में, फिर भी हो गए चोरी- 4 घरो से लाखो के गहने व डेढ़ लाख से अधिक की रकम ले गए नगदी, तलाश में लगी पुलिस

बिलासपुरSep 09, 2023 / 12:35 am

Kranti Namdev

Outbreak of thieves is on in the district - Thieves are constantly

जिले में चालू है चोरो का प्रकोप – पुलिस को लगातार सप्राइज कर रहे चोर, सूने मकान से लाखो नगद व सोने के गहने

बिलासपुर. चोरो ने देवरीखुर्द हाउस बोर्ड कॉलोनी के दो मकानों को निशाना बनाया और दो लाख से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। तीसरी चोरी की वारदात कोनी के बाजारपारा पौंसरा में अंजाम दिया यहां भी चोरो ने 50 हजार नगद व सोने के गहने ले गए। चौथी चोरी की वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जरहाभाठा में हुई। चारो की चोरी के मामलो में पुलिस अपराध दर्ज कर चोरो की तलाश कर रही है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ny2k5
शकुंतला पति शिवराम तिर्की (50) हाउस वाइफ है। शकुंतला तिर्की ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने पति व बेटी के साथ कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह नींद खुली तो देखा बेटी मंजू के बेडरूम में रखा मोबाइल गायब था। नीचे हाल में पहुंचे तो देखा कॉलेज बैग में रखा नगद रकम 50 हजार व सोने चांदी के गहने गायब व कपड़े बिखरे हुए थे। चोरो की करतूत देख महिला तोरवा थाने पहुंची व पुलिस को बताया कि नगद सहित गहने लगभग डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरो ने पार दिया है। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर चोरो की पता तलाश कर रही है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ny2jy
हाइकोर्ट में कार्यरत दफ्तरी के यहां चोरी

देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सूरज पिता सुखलाल बक्सरिया (46) हाईकोर्ट बिलासपुर में दफ्तरी के पद पर कार्यरत है। 4 सितम्बर को अपनी पत्नी सितारा बक्सरिया, बेटा नैतिक व बेटी श्रद्धा बक्सलिया के साथ अनुपपुर मघ्यप्रदेश अपने ससुराल गए थे। सूरज बक्सरिया 7 सितम्बर को घर पहुंचे व बाउंड्री ताला खोल कर मकान अंदर दाखिल होने पर पता चला मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा व दरवाजा अंदर से बंद था। पीछे का दरवाजा देखने पर खुला हुआ था। पीछे के दरवाजे से मकान अंदर दाखिल होने पर पता चला चोरो ने अलमारी के सारे कपड़े बाहर फेक दिए है। लॉकर में रखे गुल्लक में 4 हजार नगद व लगभग दो लाख से अधिक के गहने चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ny2k2
नगद व सोने के गहने ले गए चोर

बाजारपारा पौंसरा निवासी मेलूराम पिता श्याम लाल रजक (65) किसान है। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद रात में सो गए थे। शुक्रवार सुबह 5 बजे पत्नी बिंदा बाई उठी तो देखा बंगल के कमरे का ताला खुला हुआ था। सोचा बेटा जगन्नाथ पुरी से वापस आ गया होगा, कमरे में अंदर जाकर देखा तो पता चला अलमारी का ताला खुला हुआ था। चोरो ने नगद 50 हजार. सोने चांदी के गहनों के साथ ही जमीन के दस्ताजेव व पहचान संबंधी कागजात भी ले गए थे। पीड़ित के अनुसार दो लाख से अधिक की चोरी को चोरो ने अंजाम दिया है।
Outbreak of thieves is on in the district - Thieves are constantly
चोरी करने दाखिल हुए चोर नींद खुली तो भांगे
जरहाभाठा निवासी यश पिता राजकुमार कांत (22) निवासी जरहाभाठा मंझवापारा खाना खाने के बाद बाहर हाल में सोफो पर सो हुए थे। तकीया सरकने का अहसास होने पर नींद खुली तो देखा एक युवक तकिया नीचे से मोबाइल खीच रहा था। दो युवक को मकान के अंदर देख चिल्लाया तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर दोनों युवक भाग निकले। सिविल लाइन थाने में पीड़ित ने शिकायत की है।

Hindi News/ Bilaspur / जिले में चालू है चोरो का प्रकोप – पुलिस को लगातार सप्राइज कर रहे चोर, सूने मकान से लाखो नगद व सोने के गहने

ट्रेंडिंग वीडियो