scriptHemant Soren Bail Video: 50 हजार के मुचलके पर रिहा किए गए Jharkhand Ex CM हेमंत सोरेन | Hemant Soren: Hemant Soren released on a bond of Rs 50,000 | Patrika News
राष्ट्रीय

Hemant Soren Bail Video: 50 हजार के मुचलके पर रिहा किए गए Jharkhand Ex CM हेमंत सोरेन

Hemant Soren : हेमंत सोरेन को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने के बाद यह जमानत दी गई है। जमानत का आदेश न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय ने दिया।

रांचीJun 28, 2024 / 06:37 pm

Anand Mani Tripathi

झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया है। हेमंत सोरेन को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने के बाद यह जमानत दी गई है। जमानत का आदेश न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय ने दिया। जेल अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें रिहाई दे दी गई। हेमंत को प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के साथ ही उनके बाहर आने का इंतजार किया जा रहा था। सोरेन के बाहर आते ही समर्थकों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हेमंत को लेने जेल पहुंची हुई थी। कल्पना सोरेन ने इस मौके पर सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। हेमंत सोरेन ने घर पहुंचकर झामुमो के प्रमुख और अपने पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया।
Hemant

Hindi News/ National News / Hemant Soren Bail Video: 50 हजार के मुचलके पर रिहा किए गए Jharkhand Ex CM हेमंत सोरेन

ट्रेंडिंग वीडियो