scriptWeather Update: रावण के जलते ही लौटेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट | MP Weather Update: Monsoon departs from 34 districts of Madhya Pradesh | Patrika News
भोपाल

Weather Update: रावण के जलते ही लौटेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

MP Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ गया है जिससे हवा बार-बार दिशा बदल रही है…..

भोपालOct 08, 2024 / 12:15 pm

Astha Awasthi

Weather Update

Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूरे प्रदेश में तेज धूप खिल सकती है। इससे दिन में गर्मी और उमस का असर देखने को मिलेगा।
हालांकि बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ निम्न दाब क्षेत्र कमजोर होने के कारण राज्य के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बादल की स्थिति बन रही है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी में बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather Update

इन जिलों से रवाना हुआ मानसून

मानसून बड़वानी, इंदौर,भोपाल ,ग्वालियर खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम,एवं सहित 34 जिलों से विदा हो गया।

दशहरे तक लौट सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार दशहरे से पहले मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर को है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून लौटने का अनुमान है।

20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक

IMD के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ सकती है। रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।

Hindi News / Bhopal / Weather Update: रावण के जलते ही लौटेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो