scriptभगवान राम के साथ भगवान कृष्ण के गमन पथ को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करेगी सरकार, प्लान तैयार | MP government will develop Shri Krishna gaman path after Lord Rama as pilgrimage sites | Patrika News
भोपाल

भगवान राम के साथ भगवान कृष्ण के गमन पथ को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करेगी सरकार, प्लान तैयार

Krishna Gaman Path : भगवान कृष्ण से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों को पर्यटन स्थल का रूप दिया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को चित्रकूट में राम वन गमन पथ का विकास तेज करने के भी निर्देश दिये हैं।

भोपालJun 22, 2024 / 12:22 pm

Faiz

Krishna Gaman Path
Shri Krishna Gaman Path : मध्य प्रदेश में भगवान राम के साथ भगवान कृष्ण के गमन पथ को जल्दी ही तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान राम के साथ जल्द ही भगवान कृष्ण से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों को पर्यटन स्थल का रूप दिया जाएगा। उन्होंने चित्रकूट में रामगमन पथ का विकास भी तेज करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। सरकार ने रामायण के मेले का आयोजन करने का भी निर्णय लिया है।
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कहा कि उज्जैन में भगवान कृष्ण ने शिक्षा हासिल की है। जानापाव में भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र दिया। धार के पास अमझेरा में भगवान का रुक्मिणी हरण को लेकर युद्ध हुआ। ऐसे स्थलों को सरकार पर्यटन स्थल बनाने जा रही है। सीएम ने आगे कहा कि श्री कृष्ण पथ मार्ग को लेकर बैठक हुई है। संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं कि भगवान कृष्ण के लीला स्थलों को चिन्हित करें और उनको विकसित करें।

राम वन गमन पथ का विकास कार्य शुरू होगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये भी बताया कि राम वन गमन पथ को लेकर अदिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई है। इस पथ के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। साथ ही चित्रकूट धाम जहां 11 साल भगवान ने गुजारे, वहां प्राधिकरण के चार्ज कलेक्टर को लेने के निर्देश दिए हैं। यहां पर एकीकृत योजना बनाते हुए तुरंत विकास का काम शुरु कर दिया है। उन्होंने भगवान राम के अयोध्या के साथ ही चित्रकूट धाम के भी दर्शन करने का जनता से आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- सावधान! अब से किसी को भीख दी तो आप पर होगा सख्त एक्शन, बड़ा आदेश जारी

भगवान राम और भगवान कृष्ण के नाम पर भोपाल में बनें भोपाल के प्रवेश द्वार

मुख्यमंत्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के नाम पर भोपाल के प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजाभोज और राजा विक्रमादित्य के नाम पर भी प्रवेश द्वार बनाने की कार्ययोजना बनाई जाए। राज्य की सीमा पर भी प्रवेश द्वार बनाए जाने की तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक महत्व के स्थलों की जानकारी हो सके, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाना जरूरी हैं।

Hindi News / Bhopal / भगवान राम के साथ भगवान कृष्ण के गमन पथ को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करेगी सरकार, प्लान तैयार

ट्रेंडिंग वीडियो