scriptमहिलाएं भी निकलीं तस्कर, बर्तन बेचते-बेचते कर रही थीं नशे का काला कारोबार | MD Drug Factory case MP Women Sugglers smuggling md drugs | Patrika News
भोपाल

महिलाएं भी निकलीं तस्कर, बर्तन बेचते-बेचते कर रही थीं नशे का काला कारोबार

MD Drug: ऐसी 10 महिला तस्कर हैं जिनसे क्राइम ब्रांच ने डेढ़ क्विंटल गांजा पकड़ा है। इनमें से 6 महिला एक ही गिरोह में शामिल थीं। इनके पास से करीब 14 लाख का गांजा जब्त किया

भोपालOct 15, 2024 / 11:08 am

Sanjana Kumar

MD Drug Case
MD Drug Case: नशे के कारोबार पर एक तरफ जहां लगाम लगाने के लिए पुलिस कड़े प्रयास की बात कर रही है तो वहीं नशे के इस काले कारोबार में अब महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।
क्राइम ब्रांच ने ही अब तक ऐसी कई महिला तस्कर को पकड़ा है। इनसे कुछ महिलाएं शादी के बाद अपने पतियों के साथ तो कुछ पति की मौत के बाद कारोबार में उतरी हैं।
इनमें ऐसी 10 महिला तस्कर हैं जिनसे क्राइम ब्रांच ने डेढ़ क्विंटल गांजा पकड़ा है। इनमें से 6 महिला एक ही गिरोह में शामिल थीं। इनके पास से करीब 14 लाख का गांजा जब्त किया था। वहीं अन्य महिला तस्करों से भी अच्छी खासी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।
MD Drug Case Women smuggler
हबीबगंज के श्याम नगर से पकड़ी गई महिला से 3 किलो गांजा, गौतम नगर से पकड़ाई महिला से 3 किलो गांजा बरामद किया। मंगलवारा से पकड़ी गई दो महिलाओं से 3 लाख 30 हजार रुपए कीमत का 16 किलो गांजा बरामद किया गया।

Hindi News / Bhopal / महिलाएं भी निकलीं तस्कर, बर्तन बेचते-बेचते कर रही थीं नशे का काला कारोबार

ट्रेंडिंग वीडियो