scriptकम दबाव ने ढाया कहर, एमपी में बरसे ओले, जानिए कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम | Hailstorm in MP due to low pressure | Patrika News
भोपाल

कम दबाव ने ढाया कहर, एमपी में बरसे ओले, जानिए कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Hailstorm in MP due to low pressure कम दबाव के कारण एमपी में बरसे ओले

भोपालOct 15, 2024 / 09:44 pm

deepak deewan

Hailstorm in MP due to low pressure

Hailstorm in MP due to low pressure

मध्यप्रदेश में मानसून की आधिकारिक तौर पर विदाई के बावजूद मंगलवार को कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। कुछ जगहों पर तो ओले भी गिरे। मालवा निमाड़ अंचल में मौसम के तेवर एकाएक बदले और कई जगहों पर तेज हवा के साथ बरसात हुई। इंदौर, उज्जैन, धार में जबर्दस्त बरसात हुई। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर और आसपास ओले गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव का असर कुल 13 जिलों में देखा गया। हालांकि राहत की बात भी सामने आई है।विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का बिगड़ा मिजाज गुरुवार तक सुधर जाएगा।
एमपी से मानसून मंगलवार को विदा हो गया। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी। मानसून भले ही चला गया लेकिन बरसात नहीं रुकी है। मंगलवार को कम दबाव ने कमाल दिखाया और कई जिले तरबतर हो गए।
यह भी पढ़ें : दो राज्यों को बड़ी सौगात, सीधा जोड़ेगी 2727 करोड़ की नई रेल परियोजना, 182 किमी में बिछेगा ट्रेक

धार में तो खूब पानी गिरा। पीथमपुर और आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। यहां करीब एक घंटे बारिश हुई। तेज हवा भी चली। इंदौर और उज्जैन में भी पानी गिरा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि लो प्रेशर एरिया की वजह से 16 अक्टूबर तक मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहेंगे। बुधवार की रात से इसमें सुधार होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

Hindi News / Bhopal / कम दबाव ने ढाया कहर, एमपी में बरसे ओले, जानिए कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो