scriptBhilwara Gang Rape : BJP की बनाई कमेटी पीड़िता के घर पहुंची, चारों महिला सांसद एकसुर में बोली – गहलोत सरकार इस्तीफा दे | BJP formed a committee to investigate Bhilwara gangrape murder four women MPs reached victim house | Patrika News
भीलवाड़ा

Bhilwara Gang Rape : BJP की बनाई कमेटी पीड़िता के घर पहुंची, चारों महिला सांसद एकसुर में बोली – गहलोत सरकार इस्तीफा दे

Bhilwara Gang Rape BJP Action : राजस्थान के भीलवाड़ा में गैंग रेप और हत्या की जांच के लिए भाजपा की चार महिला सांसदों की कमेटी पीड़िता के घर पहुंच गई है।

भीलवाड़ाAug 06, 2023 / 03:18 pm

Sanjay Kumar Srivastava

bjp_10.jpg

BJP Committee

BJP Committee Reached Bhilwara : राजस्थान के भीलवाड़ा में गैंग रेप और हत्या की जांच के लिए भाजपा की चार महिला सांसदों की कमेटी पीड़िता के घर पहुंच गई है। यह जांच समिति घटनास्थल का दौरा कर और पीड़िता के परिजनों से बात कर अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी। भाजपा की इस चार सदस्यीय महिला सांसदों की कमेटी का गठन भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। भाजपा की इस कमेटी में चार महिला सांसदों शामिल किए गए हैं। सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, कान्ता कर्दम और लॉकेट चटर्जी इसकी सदस्य हैं। इस समिति का संयोजक सांसद सरोज पांडेय को बनाया गया है। राजस्थान के भीलवाड़ा में बच्ची संग बर्बर और रूह कंपा देने वाली इस वारदात से पूरा देश हिल गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की का जला हुआ शव मिला था।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


प्रियंका गांधी ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा – सरोज पांडे (Saroj Pandey)

भाजपा सांसद सरोज पांडे का कहना है, यह एक जघन्य अपराध है। सरकार की लापरवाही थी, उन्होंने मुआवजा नहीं दिया या पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कांस्टेबल के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो होनी चाहिए थी। निलंबित कर दिया गया है। ‘लड़की हूं, लड़की हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी इस बारे में कुछ नहीं कहती हैं। गहलोत सरकार एक असंवेदनशील और मृत सरकार है…”।

यह भी पढ़ें – डूंगरपुर गैंगरेप पर गहलोत सरकार पर बरसीं वसुंधरा राजे, कहा – कब कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद से जागेगी?

इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए – कांता कर्दम (Kanta Kardam)

भाजपा सांसद कांता कर्दम का कहना है, यह बहुत दुखद घटना है। हम परिवार और लड़की के माता-पिता से मिले। प्रशासन आज तक यहां नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लड़की नहीं मिली तो वे पुलिस स्टेशन गए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। अगर प्रशासन सतर्क होता तो यह घटना टाली जा सकती थी। कार्रवाई होनी चाहिए। इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

यह क्रूर है, हम इसे व्यक्त नहीं कर सकते – लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee)

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का कहना है, यह क्रूर है। हम इसे व्यक्त नहीं कर सकते। मैं परिवार से मिली। व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। सरकार चुप है। कोई एक शब्द भी नहीं बोल रहा है। अगर पुलिस सतर्क होती तो वे शायद लड़की को बचा लिया होता। कांग्रेस दूसरे राज्यों के बारे में तो बोलती है लेकिन अपने राज्यों में क्या हो रहा है उसके बारे में नहीं। पूरा देश राजस्थान की ओर देख रहा है, गहलोत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

पुलिस ने 10 पर किया केस दर्ज

भीलवाड़ा में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ कथिततौर पर गैंगरेप किया गया और फिर आरोपियों ने उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने बच्ची को मरा समझकर कोयला भट्टी खोलकर उसमें डाल दिया और आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 पर केस दर्ज किया है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


भाजपा ने अशोक गहलोत से मांगा इस्तीफा

भीलवाड़ा गैंग रेप के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। भाजपा ने इस घटना पर गहलोत सरकार की जमकर आलोचना की है और अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रमुख गुर्जर नेता विजय बैसला ने बच्ची के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही घटनास्थल का मुआयना भी किया।

पुलिस महानिदेशक क्राइम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम दिनेश एम एन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बालिका के परिजनों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें – भाजपा पर बरसे सीएम अशोक गहलोत बोले – राजस्थान की तुलना मणिपुर से हमें मंजूर नहीं, यह राजनीति है

Hindi News/ Bhilwara / Bhilwara Gang Rape : BJP की बनाई कमेटी पीड़िता के घर पहुंची, चारों महिला सांसद एकसुर में बोली – गहलोत सरकार इस्तीफा दे

ट्रेंडिंग वीडियो