scriptCG Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर भागा युवक, जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध… | Young man ran away after kidnapping a minor | Patrika News
भिलाई

CG Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर भागा युवक, जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध…

CG Rape Case: नाबालिक का अपहरण कर मध्यप्रदेश भाग गया। जहां उससे मंदिर में शादी की। इसके बाद नागपुर ले गया और उसका दैहिक शोषण करता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सिवनी से गिरफ्तार किया।

भिलाईOct 03, 2024 / 12:38 pm

Love Sonkar

CG rape case
CG Rape Case: हत्या के मामले में जेल जा चुका आरोपी एक नाबालिक का अपहरण कर मध्यप्रदेश भाग गया। जहां उससे मंदिर में शादी की। इसके बाद नागपुर ले गया और उसका दैहिक शोषण करता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सिवनी से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: CG Rape Case: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया आरोपी, हैदराबाद में किया दुष्कर्म फिर….गिरफ्तार

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ राजकुमार (गोमेश्वर) गढ़वाल अपहरण कर नाबालिग को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में अपने गांव मुंडरई ले गया। जहां शिव मंदिर में शादी की। दूसरे दिन नागपुर ले गया। जहां 14 से 25 सितंबर तक नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद उसे लेकर अपने गांव लौट आया। मुखबिर से सूचना मिली कि उसने नाबालिग को अपने घर में लाकर रखा है। भिलाई तीन टीआई महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम पहुंची और आरोपी को दबोच कर भिलाई ले आई। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2) (एम), 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

Hindi News / Bhilai / CG Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर भागा युवक, जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध…

ट्रेंडिंग वीडियो