scriptCG News: फिल्मी स्टाइल में करते थे तस्करी, गुटखा किंग साजिद खान समेत तीन फरार | smuggle in film style, three absconding including Gutkha king Sajid Khan | Patrika News
भिलाई

CG News: फिल्मी स्टाइल में करते थे तस्करी, गुटखा किंग साजिद खान समेत तीन फरार

CG News: फिल्मी स्टाईल में जर्दायुक्त गुटखा का तस्करी कर रहा था। वाहन के अंदर गुटखा रख कर उपर से मुर्रा, मिर्च की बोरी और मुर्रा लाई रखकर परिवहन करता था।

भिलाईOct 05, 2024 / 12:28 pm

Love Sonkar

CG news
CG News: भिलाई तीन उमदा रोड के एक मकान से पकड़े गए जर्दायुक्त गुटखा बनाने के अवैध फैक्ट्री मामले में पुलिस सरगना गुटखा किंग साजिद खान की तलाश कर रही है। पुलिस कोे उसका सुरगा नहीं मिला है। उनके दो साथी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस की टीम उन जगहों पर नजर रख रही है जहां उसका आने जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: CG News: गुटखा की अवैध फैक्ट्री पकड़ाई, मुर्रा की आड़ में कर रहे थे सप्लाई, 10 लोग गिरफ्तार…

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 80 बोरी जर्दायुक्त गुटखा पकड़ाया गया, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। 2 मशीन और 2 गाड़ी जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। उसे जब्त किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश कानपुर ग्राम भदुन्ना निवासी आरोपी शिव कुमार पिता राम लाल, शहडोल ग्राम महुआ राकेश केवट पिता गोपी केवट, राजकुमार पिता सुदामा, विपिन केवट पिता भीमसेन केवट, शुभेलाल बैगा पिता चिन्ता, संदीप कुमार पाल पिता लल्लू पाल, लवकेश केवट पिता गोरेलाल केवट, पुरन सिंह पिता राम लखन सिंह, शिब्बू केवट पिता दर्शन केवट, राजनांदगांव ग्राम पनियाजो टिकेश्वर पटेल पिता हिरामन पटेल, शितल पिता भागवत पटेल और कैंप-2 छावनी मिलन चौक संतोषी पारा निवासी मोहम्द बिसमिल्लाह पिता मोहम्द सुलेमान को गिरफ्तार किया गया है। अवैध फैक्ट्री की देखरेख करने वाले आरोपी भजन कैवर्थ, राजेन्द्र पंडा और गुटखा सरगना साजिद खान के निर्देशन पर कंपनी संचालित थी। तीनों फरार है, जिसकी पुलिस तलाश की जा रही है।

फिल्मी स्टाइल में करते थे गुटखा की तस्करी

सीएसपी ने बताया कि आरोपी साजिद खान बहुत ही शातिर है। वह फिल्मी स्टाईल में जर्दायुक्त गुटखा का तस्करी कर रहा था। वाहन के अंदर गुटखा रख कर उपर से मुर्रा, मिर्च की बोरी और मुर्रा लाई रखकर परिवहन करता था। चेकिंग के दौरान मुर्रा और मिर्चे पाउडर बताकर बच निकलता था। कई साल से यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की गई।

10 हजार पगार में बनाते थे गुटखा

सीएसपी ने बताया कि अवैध गुटखा बनाने वाले 12 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि गुटखा सरगना आरोपी साजिद खान मजदूरों को 9 से 10 हजार की तनख्वाह में रखा था। मध्य प्रदेश और बिहार से मजदूरों को लया था। आरोपी भजन कैवर्थ को मजदूर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दिया था। आरोपी राजेन्द्र पंडा मजदूरों को पेमेंट करता था। मजदूरों को रहने के लिए अपने बंगले के पीछे एक मकान उन्हें उपलब्ध कराया था। मजदूर स्वयं अपने पैसे से खाना खाते थे। इस मामले में तीनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि साजिद खान अकेले इस कारोबार को नहीं कर रहा था। इसके साथ नेहरु नगर का बड़ा इनवेस्टर और रायपुर का गुटखा सरगना भी शामिल है। जैसे ही साजिद की गिरफ्तारी होगी। उसके बाद आगे के चैनल पकड़ में आएंगे।

Hindi News / Bhilai / CG News: फिल्मी स्टाइल में करते थे तस्करी, गुटखा किंग साजिद खान समेत तीन फरार

ट्रेंडिंग वीडियो