scriptहथियार लूट मामले में इनामी बदमाश रहे विनोद आगरा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार | Arrested on production warrant from Agra Jail | Patrika News
भरतपुर

हथियार लूट मामले में इनामी बदमाश रहे विनोद आगरा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

भुसावर पुलिस ने गांव पथैना में पूर्व प्रधान के घर हथियारों की लूट की वारदात में आरोपी विनोद कुमार पुत्र तेज सिंह जाट न्यायालय के आदेश पर आगरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

भरतपुरJul 06, 2021 / 10:19 pm

rohit sharma

हथियार लूट मामले में इनामी बदमाश रहे विनोद आगरा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

हथियार लूट मामले में इनामी बदमाश रहे विनोद आगरा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

भरतपुर. भुसावर पुलिस ने गांव पथैना में पूर्व प्रधान के घर हथियारों की लूट की वारदात में आरोपी विनोद कुमार पुत्र तेज सिंह जाट न्यायालय के आदेश पर आगरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को गत दिनों आगरा पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धरदबोचा था। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। आरोपी पर यूपी पुलिस से करीब एक लाख रुपए का इनाम गिरफ्तारी को लेकर घोषित था।
थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि गांव पथैना में पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह पुत्र धु्रव सिंह जाट के घर पर 23 सितंबर 2019 की रात आरोपी विनोद कुमार पहलवान एवं उसकी गैंग के सदस्य ने मिलकर हथियार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर 24 सितंबर 2019 को भूपेंद्र सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही हथियार लूट मामले में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस की ओर से 10 हजार रुपए इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद पहलवान के गैंग के सदस्य सोनू पुत्र प्रभद्याल निवासी राधा नगर सेवर, दीपक पुत्र अजय सिंह जाट निवासी रूपला पयासा बयाना, लोकेंद्र उर्फ लंबू पुत्र रमेश निवासी सुभाष नगर, बॉबी पुत्र वीर सिंह जाट निवासी भरतपुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hindi News / Bharatpur / हथियार लूट मामले में इनामी बदमाश रहे विनोद आगरा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो