scriptमहिला कांस्टेबल को चकमा देकर बापचा थाने से आरोपी फरार | criminal ran away from police custody | Patrika News
बारां

महिला कांस्टेबल को चकमा देकर बापचा थाने से आरोपी फरार

जिले के बापचा पुलिस थाना परिसर से गुरुवार तड$के एक संदिग्ध आरोपी महिला कांस्टेबल को चकमा देकर निकल गया। पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की सूचना पर थाना पुलिस में हड$कम्प मच गया। तत्काल जवानों को संभावित ठिकानों के लिए रवाना किया गया। आसपास के गांवों में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन रात तक आरोपी का सुराग नहीं लगा। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी पड़ताल करने में जुटी हुई है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

बारांJun 27, 2024 / 11:15 pm

mukesh gour

छबड़ा के बापचा थाने का मामला, मारपीट के आरोप में लाए थे पुलिसकर्मी

बारां. जिले के बापचा पुलिस थाना परिसर से गुरुवार तड$के एक संदिग्ध आरोपी महिला कांस्टेबल को चकमा देकर निकल गया। पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की सूचना पर थाना पुलिस में हड$कम्प मच गया। तत्काल जवानों को संभावित ठिकानों के लिए रवाना किया गया। आसपास के गांवों में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन रात तक आरोपी का सुराग नहीं लगा। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी पड़ताल करने में जुटी हुई है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
आरोपी को संदेह के आधार पर लाए थे

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 20 जून की रात क्षेत्र में स्थित बांकेबिहारी होटल के मालिक कृष्ण मुरारी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस मामले मे मुकदमा दर्ज करने के बाद से हमलावरों की तलाश की जा रही थी। हमलावरों में कुछ नकाबपोश थे। जांच के दौरान छत्रपुरा निवासी युवक जोधराज गुर्जर पर भी वारदात में शामिल होने को लेकर संदेह था। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुधवार को उसे डिटेन किया गया।
गेहूंखेड़ी की ओर भागने का अंदेशा

जांच अधिकारी पदोन्नति परीक्षा होने से परीक्षा देने चला गया। इससे आरोपी से पूछताछ नहीं हुई। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल के लौटने पर गुरुवार को पूछताछ के आधार पर गिरफ्तारी की जानी थी। इससे उसे हवालात में भी बंद नहीं किया गया तथा बाहर ही पुलिस सुरक्षा में बैठा रखा हुआ था। गुरुवार सुबह महिला कांस्टेबल पहरे पर थी। अन्य पुलिसकर्मी भी शौच आदि को निकल गए थे। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी युवक जोधराज थाने से खिसक गया। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक गेहूंखेड़ी गांव के आसपास देखा गया। इस सूचना पर गांव में तलाश किया गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
युवक को मारपीट के मामले में संदेह के आधार पर लाया गया था। अनुसंधान अधिकारी के परीक्षा देकर लौटने के बाद गुरुवार को उससे पूछताछ की जानी थी, इससे पहले ही सुबह वह महिला पहरा संतरी को चकमा देकर खिसक गया। उसे संभावित ठिकानों पर तलाश किया जा रहा है। जल्द थाने लाकर कार्रवाई की जाएगी।
बुद्धराम जाट, थाना प्रभारी, थाना बापचा

Hindi News/ Baran / महिला कांस्टेबल को चकमा देकर बापचा थाने से आरोपी फरार

ट्रेंडिंग वीडियो