scriptउमस की मार झेल रहे लोगों को बारिश से मिली राहत …. देखें फोटो गैलेरी … | Patrika News
अलवर

उमस की मार झेल रहे लोगों को बारिश से मिली राहत …. देखें फोटो गैलेरी …

खैरथल. पिछले चार दिनों से भारी उमस को झेल रहे लोगो को बुधवार शाम चार बजे से पांच बजे तक हल्की से मध्यम गति की हुई बरसात ने राहत प्रदान की है। बुधवार को आसमान में बादलों ने डेरा डालते हुए तेज गडगडाहट व तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से दिन मे ही अंधेरा हो गया। जिससे वाहन चालक दिन में लाइट जला कर निकलते दिखाई दिए।
भिवाड़ी. उद्योग क्षेत्र में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह मौसम सामान्य रहा लेकिन दोपहर में करीब ढाई बजे से अचानक बदलाव देखने को मिला। धूल के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।
हवाओं के साथ बारिश होना शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। दोपहर के बाद सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे एक तरफ बारिश से मौसम ठंडा हुआ वहीं दूसरी तरफ उमस से भी राहत मिली।
सोडावास. क्षेत्र में बुधवार दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुई बारिश एक घंटे तक झमाझम हुई। बारिश से किसानों के चेहरे
खिल उठे।
वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से खेतों में पानी भर गया। किसान फसल बुवाई की तैयारी में जुट गए थे।

अलवरJul 04, 2024 / 12:08 am

Kailash

1/6
क्षेत्र की जीवनदायिनी कहलाने वाली साहबी नदी में बुधवार को काफी समय बाद बारिश के पानी की आवक हुई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
2/6
बारिश के बाद बहरोड़ की सडक़े हुई लबालब।
3/6
बारिश के बाद बहरोड़ की सडक़े हुई लबालब।
4/6
âæðǸæßæâ. ÕæçÚUàæ ·ð¤ ÕæÎ ¹ðÌæð´ ×ð´ ÖÚUæ ÂæÙèÐ
5/6
बारिश के बाद सडक़े हुई लबालब।
6/6
खैरथल. बरसात के बीच सडक़ो से गुजरते वाहन।

Hindi News / Photo Gallery / Alwar / उमस की मार झेल रहे लोगों को बारिश से मिली राहत …. देखें फोटो गैलेरी …

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.