scriptWeather Update : राजस्थान के इस जिले में सर्दी में गर्मी का अहसास क्यों, जानें 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम | Rajasthan this District Why Feel Hot in Winter Weather know What will be Weather like till 28 October | Patrika News
बांसवाड़ा

Weather Update : राजस्थान के इस जिले में सर्दी में गर्मी का अहसास क्यों, जानें 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। पर बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और आधे उदयपुर में तापमान में अभी अधिक गिरावट नहीं है। जानें ऐसा क्यों हो रहा है। वैसे मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर तक Prediction जारी की है। जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम।

बांसवाड़ाOct 23, 2024 / 12:04 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan this District Why Feel Hot in Winter Weather know What will be Weather like till 28 October
Weather Update : बांसवाड़ा में मौसम चक्र बदल रहा है। सर्दी के दिनों में अब भी गर्मी का अहसास है। अमूमन कार्तिक मास में सर्दी शुरू हो जाती है। पर, इस बार 22 अक्टूबर (कार्तिक षष्ठी) को भी सूरज तमतमा रहा है। गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। अब भी पारा 36 डिग्री के करीब, जबकि अमूमन 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस कारण दिन की तीखी धूप से बचने के लिए अभी भी लोगों को सफर के दौरान कपड़े और टोपी की ओट लेनी पड़ रही है। तपिश का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लोगों को अभी भी एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि, सामान्यतौर पर माना जाता है कि दिन का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे अधिकतम तापमान में 10 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अधिक होना माना जा रहा है।
तापमान : दिन का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
सर्दी : कार्तिक मास में सर्दी की शुरुआत होती है, खासकर उत्तर भारत में। सुबह और शाम के समय में ठंडक महसूस होती है।
धुंध : अक्सर सुबह में धुंध या कोहरा दिखाई देता है।
वर्षा : कार्तिक मास में वर्षा कम होती है, लेकिन कभी-कभी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम की स्थिति : आम तौर पर मौसम शुष्क और साफ रहता है, लेकिन कभी-कभी बादल छाए रहते हैं।
यह भी पढ़ें

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान का बड़ा कदम, UAE से तीन लाख करोड़ रुपए का MoU साइन

चेतावनी : शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है। विभाग की मानें तो 28 अक्टूबर तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी बात कही जा रही है। 29 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा।

दीपावली के बाद घटेगा तापमान

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल, प्रो नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि दीपावली के बाद तापमान घटेगा। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और आधा उदयपुर जिले का क्षेत्र कर्क रेखा के नजदीक हैं। इस कारण यहां तापमान अधिक रहता है और रात में कम। यहां गर्मी का एहसास है। अन्य मैदानी भागों में तापमान गिरा है। दीपावली के बाद इन क्षेत्रों में भी तापमान गिरेगा।

तारीख – अधिकतम – न्यूनतम

17 अक्टूबर – 32 – 22
18 अक्टूबर – 31 – 25
19 अक्टूबर – 32 – 24
20 अक्टूबर – 30 – 23
21 अक्टूबर – 32 – 22
22 अक्टूबर – 34 – 23
23 अक्टूबर – 35 – 20
24 अक्टूबर – 35 – 19
25 अक्टूबर – 36 – 15
26 अक्टूबर – 36 – 16
27 अक्टूबर – 36 – 18
28 अक्टूबर – 36 – 20।

Hindi News / Banswara / Weather Update : राजस्थान के इस जिले में सर्दी में गर्मी का अहसास क्यों, जानें 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो