scriptकर्क के बाद अब इस राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि के लोग खूब कमाएंगे पैसा, हर काम में सफलता के संकेत | Laxmi Narayan Rajyog Singh Rashi form After Kark Rashi Shukra gochar budh shukra yuti shkra rashi parivartan 3 zodiac signs people will earn lot of money success in every work | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

कर्क के बाद अब इस राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि के लोग खूब कमाएंगे पैसा, हर काम में सफलता के संकेत

Laxmi Narayan Rajyog: जुलाई के अंत में अब सिंह राशि में दुर्लभ लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाला है। बुध और शुक्र की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग से तीन राशियों के लोग खूब पैसा कमाने वाले हैं। इससे पहले कर्क राशि में यह दुर्लभ राजयोग बना था (Shukra gochar budh shukra yuti) ।

भोपालJul 28, 2024 / 11:17 am

Pravin Pandey

Laxmi Narayan Rajyog Singh Rashi

सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर

Laxmi Narayan Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवग्रह निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, हर गोचर सभी राशियों के लोगों का जीवन प्रभावित करता है। नवग्रह का गोचर अनेक तरह की युति का भी निर्माण करता है, जो शुभ-अशुभ योग बनाते हैं और विशेष प्रकार का प्रभाव देते हैं। 7 जुलाई को कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बना था। अब जुलाई के अंत में 31 जुलाई को सिंह राशि में शुक्र बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाला है।

क्योंकि 19 जुलाई से बुध सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और 31 जुलाई को शुक्र राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में पहुंच जाएंगे। इसके बाद बुध शुक्र युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग से 3 राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में अपार सफलता मिलेगी और ये खूब पैसा कमाएंगे, जिससे इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइये जानते हैं सिंह राशि में बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों पर लक्ष्मीजी की कृपा बरसेगी।

मेष राशि

ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से मेष राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवन के हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम, शुरू हो जाएंगे। परिवार और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। इस समय मेष राशि वालों को धन लाभ होगा, वाहन और संपत्ति खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी में पैसा लगाना लाभदायक होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Dhokhebaj Rashiya: इन राशियों के लोगों से रहना चाहिए सावधान, इनका प्यार और पार्टनर पर होता रहता है मूड स्विंग

singh rashi me laxmi narayan yog
सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग

मिथुन राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग के कारण मिथुन राशि वालों को भी खूब भाग्य का साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता और पारिवारिक-दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। ऑफिस में पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। काम के सिलसिले में लाभकारी यात्राएं करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट या फिर ट्रिप पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
इस समय वेतन वृद्धि मिल सकती है। फंसा पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में कोई डील और प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। इस समय मिथुन राशि वाले अच्छे निर्णय लेने में सफल होंगे। साथ ही भविष्य को लेकर कई योजनाएं बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्रोत बनेंगे।
singh rashi me budh shukra yuti laxmi narayan yog
सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग सिंह राशि में ही बन रहा है। इससे सिंह राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के व्यापारियों को खूब लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवन में सकारात्मकता रहेगी, रिश्तों को लेकर थोड़ा सजग रहेंगे और जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
hindu flag and guru: भगवा ध्वज नहीं बन सकता किसी का गुरु, जानें क्यों

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Hindi News / Astrology and Spirituality / कर्क के बाद अब इस राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि के लोग खूब कमाएंगे पैसा, हर काम में सफलता के संकेत

ट्रेंडिंग वीडियो