scriptकरवा चौथ की रात पति-पत्नी के लिए क्या करना होता है शुभ, जानिए इस दिन क्या करें दान | Karwa Chauth 2024 husband wife what to do on karwa chauth | Patrika News
त्योहार

करवा चौथ की रात पति-पत्नी के लिए क्या करना होता है शुभ, जानिए इस दिन क्या करें दान

Karwa Chauth vrat 2024: करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घ आयु के लिए रखा जाता है। जबकि कई युवतियां अच्छे वर की कामना से भी यह व्रत रखती हैं।

जयपुरOct 18, 2024 / 03:12 pm

Diksha Sharma

Karwa Chauth vrat

Karwa Chauth vrat

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत पाति की दीर्घ आयु के लिए रखा जाता है। जबकि कई युवतियां अच्छे वर की कामना से भी यह व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं करवा चौथ की रात पति-पत्नी को क्या करना शुभ होता है व जानिए इस दिन क्या दान करना चाहिए।  

Karwa Chauth Vrat : करवा चौथ भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार

करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को ग्रामीण माहिलाओं से लेकर आधुनिक माहिलाओं तक सभी बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। जिसमें विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चौथ को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके मां गौरी की पूजा भी करती हैं। अगर आप करवा चौथ का पहली बार व्रत कर रहे हैं तो जान लें कि व्रत वाले दिन पति-पत्नी के लिए क्या करना होता है।

करवा चौथ पर पति-पत्नी को क्या करना होता है शुभ

भारतीय संस्कृति में करवा चौथ के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हमारी संस्कृति में ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन माहिलाएं अपनी पाति की दीर्घ आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन माहिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं तथा निर्जला व्रत भी करती हैं। इस व्रत को करने से पति- पत्नि के रिश्तों में मधुरता आती है। माहिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के साथ रात को चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करती हैं।
ये भी पढ़ेंः आठ प्वॉइंट्स में समझें करवा चौथ व्रत, सास को क्या दें दान और सरगी का क्या है महत्व

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए मिट्टी के करवे का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस दौरान माहिलाएं रात को करवा माता की पूजा करती हैं, पूजा के बाद चंन्द्र दर्शन करती हुई, पति करवा से पत्नी को पानी पिलाते हैं और फिर कुछ खिलाकर उनका व्रत तोड़ते हैं। शास्त्रों में करवा चौथ के व्रत के लिए कुछ खास नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना व्रती महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक होता है। अन्यथा आपका व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ेंः आज इस समय दिखेगा चांद, जान लें करवा चौथ पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

करवा चौथ पर इन चीजों का करें दान

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को लाल सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान कर सकतें है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन भी खुशहाल बना रहता है। इसी के साथ अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति चल रही है, तो इसके लिए करवा चौथ पर पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच ही केले गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से लड़ाई-झगड़े की स्थिति में राहत देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही अपनी सास को कथा सुनने के बाद सोलह श्रृंगार की सभी चीजें दें। उसमें दक्षिणा भी जरुर रखें। इसके बाद अपनें बड़े बुजुर्गो के पैर भी छुए।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Festivals / करवा चौथ की रात पति-पत्नी के लिए क्या करना होता है शुभ, जानिए इस दिन क्या करें दान

ट्रेंडिंग वीडियो