scriptSurya Rashi Parivartan: इन 6 राशि की महिलाओं पर भारी हैं आने वाले 30 दिन, देश दुनिया पर भी होंगे असर, जानें राहत के उपाय | Surya Rashi Parivartan Tula rashi coming 30 days tough for 6 zodiac women rashifal india world will also be affected know surya shanti upay | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Rashi Parivartan: इन 6 राशि की महिलाओं पर भारी हैं आने वाले 30 दिन, देश दुनिया पर भी होंगे असर, जानें राहत के उपाय

Surya Rashi Parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य ने गुरुवार को शुक्र की राशि तुला में राशि परिवर्तन कर लिया है। यह राशि परिवर्तन 6 राशि के लोगों के लिए मुश्किल समय लाएगा, विशेष रूप से इन राशियों की महिलाओं के लिए। इसका देश दुनिया पर भी असर पड़ेगा। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानें किस पर भारी हैं अगले 30 दिन (women rashifal india) …

जयपुरOct 18, 2024 / 08:44 am

Pravin Pandey

Surya Rashi Parivartan Tula rashi

Surya Rashi Parivartan Tula: इन राशियों पर पड़ेंगे सूर्य के नकारात्मक प्रभाव

Surya Rashi Parivartan: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। ये आत्मा और पिता के कारक हैं। ये हर माह राशि बदलते हैं। इनके शुभ होने से उच्च पद प्राप्त होता है। सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है, सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है। सोया हुआ भाग्य जाग जाता है।

वहीं सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रूकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रूकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है।
Surya Rashi Parivartan: डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सूर्य गोचर तुला राशि में हुआ है, जो सूर्य की नीच राशि है। यहां सूर्य 16 नवंबर तक भ्रमण करेंगे। इसका 6 राशि के लोगों पर एक महीने प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देगा। इसके अलावा देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। आइये जानते हैं किन राशियों को रहना होगा संभलकर ..

अगले 30 दिन इन 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए मुश्किल समय आ सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इन 6 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से इन राशि वालों के कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं।
इनका लोगों से विवाद होने की भी आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः

Surya Gochar: सूर्य का तुला राशि में गोचर, साथ आएगा 4 राशियों का गुडलक

देश-दुनिया पर असर

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार तुला राशि में सूर्य के आने से शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति कुछ थमेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे।

राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार भी होगा। इस समय धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां भी होंगी। रेल दुर्घटना होने की आशंका है। महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है। किसी बड़ी फिल्म अभिनेत्री को लेकर दुखद समाचार मिल सकता है। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा।
ये भी पढ़ेंः

Shani Nakshatra Parivartan: आज शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि के लोगों के खुल जाएंगे भाग्य

सूर्य शांति के लिए करें ये उपाय (Surya Shanti Upay)

1. भगवान श्री विष्णु की उपासना करें।
2. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं।

3. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य दें।

4. रविवार के दिन उपवास रखें।

5. रोज गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें।
6. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें।

7. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें ।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Surya Rashi Parivartan: इन 6 राशि की महिलाओं पर भारी हैं आने वाले 30 दिन, देश दुनिया पर भी होंगे असर, जानें राहत के उपाय

ट्रेंडिंग वीडियो