scriptजापान: पीएम शिंजो आबे ने दक्षिण कोरिया को बताया सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय मित्र | Japan: PM Shinzo Abe told South Korea the most important and reliable friend | Patrika News
एशिया

जापान: पीएम शिंजो आबे ने दक्षिण कोरिया को बताया सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय मित्र

जापान और दक्षिण कोरिया ने वॉरटाइम फोर्स लेबर्स ( wartime forced labourers ) विषय का समाधान निकलाने के सहमति जताई थी
प्रधानमंत्री शिजो आबे ( PM Shinzo Abe ) ने संसद में अपनी बात रखते हुए दक्षिण कोरिया को विश्वसनीय मित्र बताया

Jan 20, 2020 / 08:57 pm

Anil Kumar

Prime Minister Shinzo Abe

Japanese Prime Minister Shinzo Abe (File Photo)

टोक्यो। जापान ( Japan ) के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Prime Minister Shinzo Abe ) ने एक बयान में दक्षिण कोरिया ( South Korea ) को सबसे विश्वसनीय मित्र देश बताया है। आबे ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया उनका बेहद ही महत्वपूर्ण और विश्वसनीय मित्र है।

प्रधानमंत्री शिजो आबे ने संसद में अपनी बात रखते हुए ये बातें कही है। उन्होंने संसद में कहा कि कुछ महीनों पहले दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए कई खुफिया समझौते हुए हैं। अब दोनों के साथ सुरक्षा बनाए रखा बहतु ही जरुी है।

उत्तर कोरिया: जापानी पीएम शिंजो आबे पर भड़के किम-जोंग-उन, बताया दुनिया का सबसे ‘बेवकूफ’ इंसान

बता दें कि शिंजो आबे का यह बयान पिछले हफ्ते जापान और साउथ कोरिया के मंत्री मून जे के साथ हुई बैठक के बाद आया है। इस बैठक में दोनों देशों ने वॉरटाइम फोर्स लेबर्स ( wartime forced labourers ) विषय का समाधान निकलाने के सहमति जताई थी।

ओलंपिक में हर संभव जापान की मदद करेंगे: दक्षिण कोरिया

आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया था कि जापान उनके लिए एक महत्वपूर्ण देश है।

इसके बाद दिसंबर में शिंजो आबे और मून जे ने मुलाकात कर एक-दूसरे के साथ सहयोग और विश्वास बढ़ाने पर सहमत हुए थे। दोनों देशों के बिगड़ते रिश्तों के बारे में प्रशासनिक विभाग की तरफ से बयान भी जारी किया गया था।

इस बीच एक प्रेस वार्ता में मून ने कहा कि जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों में दक्षिण कोरिया हर संभव मदद करेगा, क्योंकि यह एक ऐसा मौका है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते को बेहतर बनाया जा सके।

G-20 समिट: जापानी पीएम शिंजो आबे से मिले पीएम मोदी, आपसी संबंधों में मजबूती का नया दौर

मालूम हो कि जापान और दक्षिण कोरिया के बीच कई मामलों को लेकर असहमति है, जिसके कारण दोनों देशों में तनाव देखने को भी मिलता रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Hindi News / world / Asia / जापान: पीएम शिंजो आबे ने दक्षिण कोरिया को बताया सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय मित्र

ट्रेंडिंग वीडियो