अमेठी में इन जगहों पर होगी जनसभा
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 10 बजे बहादुर पुर ब्लॉक के नहर कोठी फुरसतगंज पहुंचेंगी। यहां वह मोहईया केशरिया जनसभा को संबोधित करेंगी।इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पीढ़ी के रास्ते तिलोई पहुंचेंगी और वहां पर दोपहर 12:30 बजे महिलाओं को संबोधित करेंगी। रास्ता मऊ होते हुए राजाफत्तेपुर की सभा के दोपहर बाद 3:30 बजे चिटहौला, 04:40 बजे थौरी में सभा करेंगी। इसके बाद गौरीगंज विधानसभा के मुसाफिरखाना रामलीला मैदान में 05:40 पर सभा के बाद कमलनगर होते हुए शाम 7 बजे सुजानपुर में सभा करेंगी।