scriptरात में पैदल घर लौट रहे कोटवार की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर | Road accident: Kotwar death in road accident | Patrika News
अंबिकापुर

रात में पैदल घर लौट रहे कोटवार की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

Road accident: हादसे में गंभीर रूप से घायल कोटवार को संजीवनी 108 से ले जाया गया अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

अंबिकापुरJun 12, 2023 / 01:22 pm

rampravesh vishwakarma

Road accident

Kotwar Death in road accident

अंबिकापुर. Road accident: लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला में रविवार की रात एक कोटवार की सडक़ हादसे में मौत हो गई। दरअसल कोटवार काम कर रात में घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कोटवार को संजीवनी 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोटवार की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला के ऊपरपारा निवासी लिखन राम 65 वर्ष कोटवार था। रविवार की शाम वह पंचायत में ही कोटवारी का काम करने गया था।

रात करीब 10 बजे वह मुख्य मार्ग से होते हुए पैदल घर लौट रहा था। वह जमगला स्थित दुर्गा पंडाल के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सडक़ पर जा गिरा।
रात में पैदल घर लौट रहे कोटवार की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
शरीर में गंभीर अंदरूनी चोट आने से बेहोशी की हालत में पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर संजीवनी 108 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिया के नीचे औंधे मुंह पड़ी मिली युवक की लाश, शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और सोमवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजनों को सौंप दिया। कोटवार के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। कोटवार की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Hindi News/ Ambikapur / रात में पैदल घर लौट रहे कोटवार की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

ट्रेंडिंग वीडियो