scriptभाजपाइयों ने रात में लालटेन लेकर खोजा कांग्रेस सरकार के ढाई साल का विकास, फिर कही ये बातें | Lalten rally: BJP out lalten rally and searched development in city | Patrika News
अंबिकापुर

भाजपाइयों ने रात में लालटेन लेकर खोजा कांग्रेस सरकार के ढाई साल का विकास, फिर कही ये बातें

Lalten Rally: प्रदर्शन के दौरान कहा कि जनघोषणा (Congress manifesto) में कांग्रेसियों ने जो लोक-लुभावने वादे जनता से किए थे उसे पूरा (Fullfil promise) करने में अब तक रहे हैं नाकाम

अंबिकापुरAug 22, 2021 / 07:02 pm

rampravesh vishwakarma

Lalten rally in Ambikapur

BJP lalten rally

अंबिकापुर. बिजली दरों में बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती, भूपेश सरकार की वादाखिलाफी एवं कुनीतियों के विरोध में भाजयुमो द्वारा जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में लालटेन पदयात्रा निकाली गई। जयस्तंभ चौक से लेकर घड़ी चौक तक लालटेन जलाकर कांग्रेस ढाई वर्षों के विकास कार्य को खोजा गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा ललन प्रताप सिंह ने कहा कि आज 32 महीने कांग्रेस सरकार के पूर्ण हो चुके हैं मगर विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखा गया है। अपने जन घोषणा पत्र में उन्होंने कई लोक-लुभावने वादे किए थे जिसे सरकार पूरा करने में नाकाम है। सरकार सिर्फ कुर्सी दौड़ में लगी है, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है।
मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में भारतीय संविधान का भी अनुपालन नहीं कर रही है, सरकार की जन विरोधी नीतियों से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि बिजली की दरों में वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती, भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हम सब आज लालटेन लेकर भूपेश सरकार के विकास कार्य को खोजने सड़क पर निकले हैं। आज युवा ठगा सा महसूस कर रहा है, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर उन्हें ***** बनाया गया है। कांग्रेस की आपसी रंजिश के कारण जनता त्रस्त है।
कार्यक्रम को पार्षद आलोक दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अजय सिंह, अभिषेक शर्मा, मंजूषा भगत, अरुणा सिंह, सर्वेश तिवारी, सालेम केरकेट्टा, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, विकास शुक्ला, वीर सोनी, अखिल साय, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विकास के नाम पर सिर्फ राजीव भवन
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत विकास में लगी है। आपसी खींचतान की वजह से कांग्रेस का जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं है। ढाई वर्ष के विकास के नाम पर शहर में एक राजीव भवन दिखाई दे रहा है और एक राजीव भवन का फीता दो बार काटा जाना कांग्रेस के आपसी मतभेद को दिखाता है।

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि 15 साल की सरप्लस बिजली सप्लाई रमन सरकार के राज्य को कांग्रेस ने आते ही ढाई साल में ही राज्य को लालटेन युग की तरफ धकेल दिया। आज लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं।

Hindi News / Ambikapur / भाजपाइयों ने रात में लालटेन लेकर खोजा कांग्रेस सरकार के ढाई साल का विकास, फिर कही ये बातें

ट्रेंडिंग वीडियो