scriptअपना को मिला साथ तो निकले खुशी के आंसू | Tears of happiness came out when you got yours together | Patrika News
अजमेर

अपना को मिला साथ तो निकले खुशी के आंसू

जिला मुख्यालय पर संचालित वृद्ध आश्रम का मामला
यहां जिला मुख्यालय पर संचालित वृद्ध आश्रम में रविवार को एक वृद्ध के परिजन जब उसे लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान वृद्ध की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने परिवार के सदस्यों को देखकर वृद्ध की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए।

अजमेरJul 04, 2021 / 01:25 am

Dilip

अपना को मिला साथ तो निकले खुशी के आंसू

अपना को मिला साथ तो निकले खुशी के आंसू

धौलपुर. यहां जिला मुख्यालय पर संचालित वृद्ध आश्रम में रविवार को एक वृद्ध के परिजन जब उसे लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान वृद्ध की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने परिवार के सदस्यों को देखकर वृद्ध की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। इस दौरान वृद्ध ने आश्रम में मिले प्यार का अपने परिजन को बताया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यायल स्थित आवासीय वृद्धजन आश्रम में एक वृद्ध को परिजन की ओर से देखरेख नहीं करने पर करीब एक माह पहले प्रवेश दिया गया था। इस दौरान वृद्ध ने बताया कि उसकी पत्नी का करीब 40 वर्ष पहले देहांत हो चुका है। एक वर्ष के अपने पुत्र का कठिन परिस्थितियों में लालन-पालन करते हुए बड़ा किया।
शादी के बाद बेटे ने छोड़ा

शादी के बाद परिजन वृद्ध को एक मंदिर में छोड़ गए। यहां वृद्ध स्वयं अपना गुजार करता रहा, आंख खराब होने के बाद वृद्ध आश्रम में शरण ली। आश्रम के संचालक बृजेश मुखरिया ने बताया कि वृद्ध की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए उसके घर परिवार का पता लगाया गया। घरवालों से काउंसलिंग की। समस्त रिश्तेदारों को बुलाया और वृद्धजन की इच्छा जानी। इस पर पुत्र ने अपने पिता को साथ ले जाने की बात कही। इस पर वृद्ध के उसके परिजन के साथ रवाना कर दिया।
साथ छूटा रुलाई फूटी
वृद्ध के अपने घर जाने की जानकारी जब आश्रम में रहने वाले अन्य को हुई तो सभी वृद्ध के पास पहुंच गए। सभी वृद्धों की आंखों में साथी का साथ छूटने के आंसू थे। इस पर वृद्ध ने कहा कि मैं आश्रम आता-जाता रहूंगा।

Hindi News / Ajmer / अपना को मिला साथ तो निकले खुशी के आंसू

ट्रेंडिंग वीडियो