scriptशाबाश पुलिस: तीन दिन में खोला कत्ल का राज, 72 घंटे में पेश किया चालान | Invoice presented in 72 hours | Patrika News
अजमेर

शाबाश पुलिस: तीन दिन में खोला कत्ल का राज, 72 घंटे में पेश किया चालान

खानाबदोश महिला की हत्या का मामला

अजमेरJul 04, 2021 / 02:29 am

manish Singh

शाबाश पुलिस: तीन दिन में खोला कत्ल का राज, 72 घंटे में पेश किया चालान

शाबाश पुलिस: तीन दिन में खोला कत्ल का राज, 72 घंटे में पेश किया चालान

अजमेर. जिसके वारिसान सामने नहीं आते ऐसे मामलों में पुलिस के ज्यादा काम नहीं करने की स्तापित सोच के कतई उलट क्लॉक टावर थाना पुलिस ने खानाबदोश महिला की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के 72 घंटे के भीतर ही अदालत में चालान पेशकर नजीर पेश की। ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने बिना सीसीटीवी फुटेज खोलते हुए आरोपी को तीन दिन में दबोचने में कामयाबी हासिल की।
रविवार को क्लॉक टावर थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन मीणा की कोर्ट में खानाबदोश महिला की हत्या के मामले में चालान पेश किया। पुलिस ने चालान में अदालत में 33 गवाह और 42 दस्तावेज बतौर साक्ष्य पेश किए। पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा ने प्रकरण में आरोपी यूपी कानपुर टिकरा निवासी जितेन्द्र त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद 72 घंटे में चालान व प्रकरण को पुलिस ऑफिसर स्कीम में लेकर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए थे।
यह है मामला
गत 27 जून सुबह 5 बजे आशागंज राजेन्द्र स्कूल के पास लोटनी माता मंदिर की चौखट पर खून में लथपथ खानाबदोश महिला मृतावस्था में मिली थी। पुजारी की सूचना पर क्षेत्रवासी और क्लॉक टावर थाना पुलिस पहुंची। महिला के सिर पर भारी-भरकम पत्थर मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मंदिर के पुजारी महावीर की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से पहले 29 जून को आरोपी खानाबदोश यूपी कानपुर निवासी जितेन्द्र त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने महिला से अभद्रता की बदले मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए पत्थर गिराकर हत्या करना कबूल किया। इसके बाद 30 जून को पुलिस ने मृतका की शिनाख्त व वारिसान नहीं पहुंचने पर शव का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया।

Hindi News / Ajmer / शाबाश पुलिस: तीन दिन में खोला कत्ल का राज, 72 घंटे में पेश किया चालान

ट्रेंडिंग वीडियो