scriptसमंदर के तल में गड्ढा करने जा रहे हैं वैज्ञानिक, इस भीषण आपदा की ढूढेंगे वजह | Scientists will drill holes in japan Trench to find cause of tsunami | Patrika News
विदेश

समंदर के तल में गड्ढा करने जा रहे हैं वैज्ञानिक, इस भीषण आपदा की ढूढेंगे वजह

Trending: जापान ट्रेंच पर 7 महीने तक समंदर के तल में खुदाई का अभियान चलेगा। इससे पता चलेगा कि सुनामी क्यों आती है।

नई दिल्लीOct 27, 2024 / 01:41 pm

Jyoti Sharma

Scientists will drill holes in japan Trench to find cause of tsunami

Scientists will drill holes in japan Trench to find cause of tsunami

Trending: सुनामी क्यों आती है? इस सवाल का जवाब ढूंढने ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (एएनयू) के शोधकर्ताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का एक दल जापान ट्रेंच के अभूतपूर्व मिशन पर जा रहा है। जापान ट्रेंच उत्तरी प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में जापान के पूर्व में स्थित एक समुद्री खाई है, जो करीब आठ किलोमीटर (8046 मीटर) गहरी है।

एक किलोमीटर गहराई तक करेंगे ड्रिल

शोधकर्ता अत्याधुनिक उपकरणों के साथ समुद्र के तल में करीब एक किलोमीटर की गहराई तक ड्रिल करेंगे और इससे मिले नमूनों का हर एंगल से अध्ययन करेंगे। अभियान के निदेशक प्रोफेसर रॉन हैकनी ने बताया, अभियान का उद्देश्य यह जांचना भी है कि 2011 के विनाशकारी भूकंप के बाद लिए चट्टानी नमूनों में क्या बदलाव आया है।

7 महीने तक चलेगा अभियान

यह अभियान दस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय रिसर्च का अंतिम चरण बताया जा रहा है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय महासागर खोज कार्यक्रम (IODP) के नाम से जाना जाता है। यह मिशन करीब सात माह तक चलेगा। इससे पहले एक दशक में 81 ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक अलग-अलग ड्रिलिंग अभियानों पर जा चुके हैं।

Hindi News / world / समंदर के तल में गड्ढा करने जा रहे हैं वैज्ञानिक, इस भीषण आपदा की ढूढेंगे वजह

ट्रेंडिंग वीडियो