scriptपापुआ न्यू गिनी में भड़की आदिवासियों के बीच हिंसा, 64 लोगों की मौत | Papua New Guinea tribal violence leaves 64 people dead | Patrika News
विदेश

पापुआ न्यू गिनी में भड़की आदिवासियों के बीच हिंसा, 64 लोगों की मौत

Papua New Guinea Tribal violence: पापुआ न्यू गिनी में आदवासियों के बीच हिंसा भड़कने से स्थिति बिगड़ गई है। कई लोगों ने इस हिंसा में अपनी जान भी गंवा दी है।

Feb 19, 2024 / 09:48 am

Tanay Mishra

papua_new_guinea_tribal_violence_1.jpg

Tribal violence in Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में पिछले कुछ महीनों से हालात सही नहीं चल रहे हैं और इसी बीच रविवार को हिंसा भड़क गई। यह हिंसा आदिवासियों के बीच भड़की। यह हिंसा पापुआ न्यू गिनी के हाइलैंड्स (Highlands) क्षेत्र में एंगा प्रांत में घटित हुई। जानकारी के अनुसार इलाके में घात लगाकर हमला किया गया जिसने जल्द ही हिंसा का रूप ले लिया।


किन दो गुटों में हुई हिंसा

जानकारी के अनुसार पापुआ न्यू गिनी के सिकिन और केकिन आदिवासियों में हिंसा। हिंसा में दोनों गुटों ने जमकर गोलीबारी भी की। दोनों गुटों के बीच लंबे समय से हिंसा चल रही है, पर हथियारों के आने के बाद से यह और भी गंभीर हो गई, खास तौर पर बंदूक के आने से।

64 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में सिकिन और केकिन आदिवासियों में हुई हिंसा में 64 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी 64 लोगों के खून से लथपथ शव बरामद किए हैं।

https://twitter.com/AJEnglish/status/1759425071620202611?ref_src=twsrc%5Etfw


कई लोग घायल

पापुआ न्यू गिनी में सिकिन और केकिन आदिवासियों में हुई हिंसा में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा हैं।

यह भी पढ़ें

किम जोंग उन का बड़ा ऐलान, फिलिस्तीनियों को सपोर्ट करेगा नॉर्थ कोरिया

Hindi News/ world / पापुआ न्यू गिनी में भड़की आदिवासियों के बीच हिंसा, 64 लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो