scriptजापान के मंत्रिमंडल में हुआ बड़ा बदलाव, बदले गए विदेश और रक्षा मंत्री | Japan replaces foreign and defence ministers in cabinet reshuffle | Patrika News
विदेश

जापान के मंत्रिमंडल में हुआ बड़ा बदलाव, बदले गए विदेश और रक्षा मंत्री

Japan Cabinet Reshuffle: जापान में हाल ही में मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। देश के विदेश और रक्षा मंत्री बदल दिए गए हैं।

Sep 13, 2023 / 11:22 am

Tanay Mishra

yoko_kamikawa_and_minoru_kihara.jpg

Yoko Kamikawa and Minoru Kihara

सरकारों के मंत्रिमंडल में फेरबदल कोई नई बात नहीं है। यह एक सामान्य बात है और सिर्फ भारत (India) में ही नहीं, दूसरे देशों में भी ऐसा देखने को मिलता है। मंत्रिमंडल में बदलाव की कई वजह हो सकती हैं, जिनमें राजनीति एक बड़ी वजह होती है। आज जापान (Japan) में भी ऐसा ही हुआ। जापान के मंत्रिमंडल में आज एक बड़ा बदलाव हुआ है और देश के दो अहम मंत्रियों को बदल दिया गया है।


जापान को मिले नए विदेश और रक्षा मंत्री

जापान के पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने आज अपनी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए देश को नए विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री दिए। किशिदा ने जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी (Yoshimasa Hayashi) को उनके पद से हटाते हुए योको कामिकावा (Yoko Kamikawa) को देश का नया विदेश मंत्री बनाया और मंत्रिमंडल में एक और महिला को जगह दी। अब जापान के मंत्रिमंडल में 5 महिलाएं हैं। वहीं किशिदा ने जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ू हमाडा (Yasukazu Hamada) को उनके पद से हटाते हुए मिनोरू किहारा (Minoru Kihara) को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया है। जापान सरकार के प्रवक्ता हिरोकाज़ू मात्सुनो (Hirokazu Matsuno) ने इस बात की जानकारी दी।

Hindi News/ world / जापान के मंत्रिमंडल में हुआ बड़ा बदलाव, बदले गए विदेश और रक्षा मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो