Up weather forecast: दीपावली त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ (Dana)के 24 अक्तूबर की सुबह ओडिसा-प. बंगाल के बीच समुद्री तट तक पहुंचने की संभावना है। उसका असर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और आसपास के जिलों में भी दिख सका है। जिससे बारिश के साथ ठंड और आंधी का भी सामना करना पड़ेगा।