scriptकरवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की क्रूरता, बाद में किया ये गंदा काम  | Doctor beat and tortured his wife for keeping fast on karva chauth in moradabad | Patrika News
यूपी न्यूज

करवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की क्रूरता, बाद में किया ये गंदा काम 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने करवाचौथ का व्रत रखने पर महिला को जानवरों की तरह पीटा। इससे तंग आकर महिला ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मुरादाबादOct 22, 2024 / 04:40 pm

Swati Tiwari

मुरादाबाद में करवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी की जानवरों की तरह पिटाई की। पति शराब पीकर घर आया और महिला को पूरे दिन मारता-पीटता रहा। इतना ही नहीं, उसने महिला के चेहरे पर पेशाब कर दिया और उसके गर्दन पर पैर रखकर मारने की कोशिश भी की।  

डॉक्टर ने पत्नी के साथ की क्रूरता 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। रविवार तो करवाचौथ का व्रत था। पति ने महिला को व्रत रखने से मना किया पर वह नहीं मानी। आरोप है कि रविवार को आरोपी डॉक्टर क्लीनिक पर नहीं गया और सुबह ही शराब पीने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। रविवार शाम करीब चार बजे वह आंगन में बैठकर पूजा की तैयारी कर रही थी, तब भी उसके पति ने उसके साथ मार-पिटाई की। 
यह भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बीते दिनों महिला ने चौकी के बाहर लगाई थी आग

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पति के हरकत से परेशान होकर महिला ने टॉयलेट क्लिनर पी लिया, जिसके बाद महिला की हालत काफी बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता को मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मंगलवार को आकर तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / UP News / करवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की क्रूरता, बाद में किया ये गंदा काम 

ट्रेंडिंग वीडियो