scriptMP News: बड़ी खुशखबरी! 42 हजार पदों पर होगी डॉक्टरों की भर्ती, सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान | Great news for Doctors will be recruited on 42 thousand posts, CM Mohan Yadav made big announcement | Patrika News
उज्जैन

MP News: बड़ी खुशखबरी! 42 हजार पदों पर होगी डॉक्टरों की भर्ती, सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार बड़ी खुशखबरी सामने लेकर आई है। जहां उन्होंने 42 हजार पदों पर डॉक्टरों की भर्ती का ऐलान कर दिया है।

उज्जैनJul 07, 2024 / 08:02 pm

Himanshu Singh

cm mohan yadav
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही बंपर भर्तियां करने जा रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आने वाले समय में 42 हजार डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना तैयार की जा रही है। यह भर्ती प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों के लिए की जाएगी। जिसका ऐलान खुद सीएम मोहन यादव ने किया है।
बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसका ऐलान उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर छोटे-छोटे सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। इस उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं को शहरी इलाकों के बराबरी पर लाना है।
MP Weather: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, इन 55 जिलों में होगी झमाझम बारिश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी भर्ती


सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में को और सुदृढ़ बनाने के लिए सामुदायिक केंद्रों में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए प्रदेश के 42 हजार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के पद एक साथ भरे जाएंगे। इसके लिए चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाया जाएगा। जहां 6 बेड के अस्पताल होंगे। वहां भी डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

Hindi News / Ujjain / MP News: बड़ी खुशखबरी! 42 हजार पदों पर होगी डॉक्टरों की भर्ती, सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो