scriptबिना वैक्सीनेशन ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे नए कांस्टेबल | udaipur crime news | Patrika News
उदयपुर

बिना वैक्सीनेशन ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे नए कांस्टेबल

प्रदेश में हाल ही में हुई थी कांस्टेबल भर्ती, पांच हजार कांस्टेबल शामिल होने हैं ट्रेनिंग में, खेल कोटे के कांस्टेबल की ट्रेनिंग फिलहाल नहीं, प्रदेश में उदयपुर जिले के सर्वाधिक कांस्टेबल

उदयपुरAug 09, 2021 / 03:57 pm

Pankaj

बिना वैक्सीनेशन ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे नए कांस्टेबल

बिना वैक्सीनेशन ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे नए कांस्टेबल

उदयपुर. प्रदेश में हाल ही में हुई कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित कांस्टेबलों की ट्रेनिंग होने वाली है। पुलिस महकमे की ओर से पहली शर्त यही रखी गई है कि नए भर्ती कांस्टेबल वैक्सीनेशन करवाने के बाद ही ट्रेनिंग में शामिल हो पाएंगे। ऐसे में नई जॉब शुरू करने वाले कई कांस्टेबल के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रदेश में पांच हजार से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी।अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) सचिन मित्तल की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रिक्रूट कांस्टेबल को प्रशिक्षण संस्थान में 16 अगस्त तक पहुंचना है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार रिक्रूट कांस्टेबल बिना वैक्सीन लगवाए प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे। शुरुआत का पहला सप्ताह शून्य रहेगा। इस दरमियान प्रशिक्षण संस्थान में आमद, मेडिकल जांच आदि प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 23 अगस्त से प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
इस तरह आवंटित हुए प्रशिक्षण संस्थान
आरपीए जयपुर
हनुमानगढ़ – 25 महिला, गंगानगर – 25 महिला, बीकानेर – 66 पुरुष।
आरपीटीसी किशनगढ़

आयुक्तालय जयपुर – 371 पुरुष, उदयपुर – 146 पुरुष, आयुक्तालय जोधपुर – 22 पुरुष, जीआरपी जोधपुर – 32 पुरुष, डूंगरपुर – 113 पुरुष, बारां – 37 पुरुष, कोटा ग्रामीण – 158 पुरुष, गंगानगर – 80 पुरुष।
आरपीटीसी जोधपुर
आरएसी – 821 पुरुष, आरएसी – 118 महिला ।
पीटीएस जोधपुर
आयुक्तालय जयपुर 154 महिला, आयुक्तालय जोधपुर 02 महिला , उदयपुर 229 महिला, आरएसी 174 महिला, कोटा शहर 81 पुरुष, उदयपुर 113 पुरुष।
पीटीएस खेरवाड़ा
अजमेर – 91 पुरुष, टोंक – 08 पुरुष, भीलवाड़ा – 87 पुरुष , नागौर – 08 पुरुष, जोधपुर ग्रामीण – 12 पुरुष, पाली – 69 पुरुष, सिरोही – 128 पुरुष, बाड़मेर – 47 पुरुष, जैसेलमेर 39 पुरुष, जालौर 08 पुरुष, उदयपुर – 37 पुरुष।
पीटीएस झालावाड़
उदयपुर 158 पुरुष, बांसवाड़ा 72 पुरुष, अलवर – 17 पुरुष, कोटा शहर – 28 महिला, कोटा ग्रामीण – 57 महिला, भीलवाड़ा – 28 महिला, पाली – 18 महिला, बारां – 11 महिला, दौसा – 01 महिला, भरतपुर – 03 महिला, भिवाड़ी- 40 महिला, सिरोही- 49 महिला, बाड़मेर – 11 महिला, जैसलमेर – 08 महिला, बीकानेर – 18 महिला, चुरू – 13 महिला, जीआरपी जोधपुर 08 महिला ।
पीटीएस अलवर
जयपुर ग्रामीण 8 पुरुष, सीकर 12 पुरुष, झुंझुनूं 7 पुरुष, दौसा 9 पुरुष, भिवाड़ी 109 पुरुष, भरतपुर 24 पुरुष, धौलपुर 5 पुरुष, सवाईमाधोपुर 11 पुरुष, करौली 7 पुरुष, हनुमानगढ़ 78 पुरुष, उदयपुर 80 पुरुष।
पीटीएस भरतपुर
चुरू 45 पुरुष, चित्तौडग़ढ़ 71 पुरुष, प्रतापगढ़ 88 पुरुष।
पीटीएस बीकानेर
अलवर 2 महिला, सीकर 1 महिला, झुंझुनू 1 महिला, धौलपुर 2 महिला, जालौर 1 महिला, सवाईमाधोपुर 1 महिला, चित्तौडग़ढ़ 18 महिला, डूंगरपुर 44 महिला, बांसवाड़ा 57 महिला, प्रतापगढ़ 34 महिला, अजमेर 29 महिला, झालावाड़ 28 महिला, झालावाड़ 88 पुरुष, बांसवाड़ा 71 पुरुष।
पीएमडीएस बीकानेर
रिक्रूट कांस्टेबल चालक (सभी जिला, यूनिट) – 270 महिला व पुरुष (जिला राजसमंद, बूंदी व जीआरपी अजमेर के अलावा)

Hindi News / Udaipur / बिना वैक्सीनेशन ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे नए कांस्टेबल

ट्रेंडिंग वीडियो