scriptराजस्थान का ये शहर है टॉप फेवरेट डे स्टिनेशन, जनवरी में आए इतने पर्यटक कि टूटा 14 सालों का रेकॉर्ड | Tourist Boom In Udaipur, Tourists In Udaipur, Rajasthan Tourism | Patrika News
उदयपुर

राजस्थान का ये शहर है टॉप फेवरेट डे स्टिनेशन, जनवरी में आए इतने पर्यटक कि टूटा 14 सालों का रेकॉर्ड

लेकसिटी में आए पावणों ने तोड़ा 14 सालों का रेकॉर्ड, जनवरी में 2 लाख का आंकड़ा पार, जनवरी 2023 में 1,94,215 देशी-विदेशी पर्यटक आए, इस बार 2,07, 931 मेहमान पहुंचे झीलों की नगरी को निहारने

उदयपुरFeb 15, 2024 / 11:12 pm

madhulika singh

tourist1.jpg
लेकसिटी में पर्यटन के अच्छे दिनों की शुरुआत कोरोना से उबरने के बाद से यानी वर्ष 2022 से हो गई थी। पिछला साल पर्यटन के लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ। वहीं, नए साल के पहले महीने का मुहूर्त भी शुभ रहा है।पर्यटन विभाग की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों के अनुसार लेकसिटी में जनवरी माह में 2,07,931 रेकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। ये आंकड़ा 14 सालों में सर्वाधिक है। पिछले 13 सालों में जनवरी में इतने पर्यटक यहां कभी नहीं पहुंचे। जबकि 2023 में जनवरी माह में भी 1,94,215 देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे थे।
1 लाख 89 हजार 500 देशी पर्यटक

पर्यटन विभाग के अनुसार जनवरी माह में कुल देशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 89 हजार 500 और विदेशी मेहमानों की संख्या 18431 रही। जबकि पिछले साल जनवरी माह में कुल 1 लाख 80 हजार देशी और 14215 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं, पिछले 14 साल से भी अगर तुलना की जाए तो अब तक इतने पर्यटक जनवरी में नहीं आए थे।
tourist.jpg
इस साल अब तक आए पर्यटक

माह – देशी – विदेशी

जनवरी 2024 – 189500 – 18431

दिसंबर 2023 – 227100 – 17992

नवंबर 2023- 236299 – 21299

अक्टूबर 2023 – 154640 – 14535
सितंबर 2023 – 153000 – 8701

अगस्त 2023 – 151300 – 9267

जुलाई 2023 – 130500-5461

जून 2023 – 120450 – 2295

मई 2023 – 127000 – 6476

अप्रेल 2023 – 116900 – 6754
मार्च 2023 – 138000 – 14026

फरवरी 2023 – 140400- 15378

जनवरी 2023 – 180000 – 14215

पिछले 13 वर्षों में जनवरी में आए इतने पर्यटक –

वर्ष – देशी पर्यटक – विदेशी पर्यटक
2023 – 180000- 14215

2022 – 71250 – 1255

2021 – 85495 – 258

2020- 92530 – 20557

2019 – 91305 – 23379

2018 – 83105 – 22261

2017 – 68793 – 22898
2016 – 67599 – 20081

2015 – 66720 – 19100

2014 – 60258 – 22102

2013 – 43810 – 22733

2012 – 42843 – 23862

2011 – 41639 – 20447
2010 – 43688 – 26299

Hindi News / Udaipur / राजस्थान का ये शहर है टॉप फेवरेट डे स्टिनेशन, जनवरी में आए इतने पर्यटक कि टूटा 14 सालों का रेकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो