scriptफिर विवादों में आया ‘तारक मेहता’ का नाम, महीनों बीत गए पर शैलेश लोढ़ा का लाखों बकाया | taarak mehta ka ooltah chashmah fem actor shailesh lodha money due on makers | Patrika News
TV न्यूज

फिर विवादों में आया ‘तारक मेहता’ का नाम, महीनों बीत गए पर शैलेश लोढ़ा का लाखों बकाया

सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो सालों से लोगों का फेवरेट बना हुआ है। 15 सालों से ये शो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है। हालांकि समय समय पर शो में बदलाव होते रहे हैं। कभी कोई एक्टर शो छोड़कर चला जाता है तो कभी कोई, लेकिन इतने समय बाद भी एक्टर्स का बकाया बाकी है।

Feb 01, 2023 / 02:15 pm

Shweta Bajpai

taarak mehta ka ooltah chashmah

taarak mehta ka ooltah chashmah

टीवी दुनिया का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 15 साल से लोगों को हंसा रहा है और लोगों के दिलो पर राज कर रहा है। शो दर्शकों के बीच इस तरह लोकप्रिय हो चुका है कि लोग इस शो को अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानते हैं। हालांकि शो से कई फेमस चेहरे बाहर हो चुके हैं।
शो पिछले कुछ समय से लगतार विवादों में बना हुआ है। शो के मुख्य किरदारों में से एक शैलेश लोढ़ा ने करीब 6 महीने पहले शो छोड़ दिया था, लेकिन अभी तक उनके पैसे मेकर्स पर बकाया हैं। शैलेश लोढ़ा पिछले 15 सालों से शो से जुड़े थे जिन्हें मेहता साहब के रोल में खूब पसंद भी किया गया।

अब खबर है कि शैलेश लोढ़ा ने जब से शो छोड़ा तब से लेकर अभी तक उन्हें उनकी पेमेंट नहीं की गई। ये अमाउंट लाखो में हैं। शैलेश लोढ़ा लंबे समय से अपने पैसों के आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन प्रोड्यूसर असित मोदी इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

रणबीर कपूर के बाद पापा बनने वाले हैं वरुण धवन

https://twitter.com/hashtag/Tmkoc?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने इससे पहले नेहा मेहता के बकाया पैसे भी नहीं दिए है। मेकर्स ने नेहा मेहता के 30 से 40 लाख का अमाउंट अभी तक नहीं दिया है। नेहा ने शो में अंजिल का किरदार का निभाया था।

जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है। मैं इन दिनों अपनी Poetry Gigs के लिए ट्रैवल कर रहा हूं और जब वापस आउंगा तब बात करूंगा।
https://twitter.com/hashtag/TaarakMehtakaooltahChashmah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/TaarakMehtakaooltahChashmah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता’ को इसलिए छोड़ा क्योंकि मेकर्स के साथ उनका विवाद हो गया था। शैलेश लोढ़ा शो में अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने बिना किसी नोटिस के अप्रैल 2022 में तारक मेहता छोड़ दिया था।

इस शो को 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इसकी चमक आज भी वैसे ही बरकरार है। 28 जुलाई, 2008 को शुरू हुए इस कॉमेडी शो को एक लंबा समय हो चुका है, लेकिन दशर्कों का इसके प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। सीरियल को लोगों ने शुरुआत से ही बहुत पसंद किया। ये सीरियल 2010 में बालिका वधू को पीछे छोड़कर इंडियन टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना था।

यह भी पढ़ें

उर्फी जावेद के कपड़े पहनकर पहुंची मलाइका अरोड़ा

Hindi News / Entertainment / TV News / फिर विवादों में आया ‘तारक मेहता’ का नाम, महीनों बीत गए पर शैलेश लोढ़ा का लाखों बकाया

ट्रेंडिंग वीडियो