scriptमोदी सरकार के मंत्री की सादगी, खुद सब्जी लाते हैं, साइकिल का पंचर भी बनाते हैं | pm modi minister dr virendra khatik Life style | Patrika News
टीकमगढ़

मोदी सरकार के मंत्री की सादगी, खुद सब्जी लाते हैं, साइकिल का पंचर भी बनाते हैं

जब भी दिल्ली से टीकमगढ़ आते है खुद स्कूटर से जाते हैं बाजार, स्थानीय लोगों से भी करते हैं मुलाकात…।

टीकमगढ़Apr 08, 2023 / 05:04 pm

Manish Gite

tikamgarh.png

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक अक्सर ही टीकमगढ़ में बाजार में नजर आ जाते हैं।

टीकमगढ़। मोदी सरकार के एक मंत्री अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वे जब भी अपने शहर आते हैं तो वे खुद स्कूटर उठाकर सब्जी लेने निकल जाते हैं। कभी साइकिल का पंचर बनाने लगते हैं तो कभी सब्जी लेते समय मोल-भाव करते नजर आ जाते हैं।
हम बात कर रहे हैं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार खटीक की। टीकमगढ़ से सात बार से सांसद के पिता सागर में पंचर बनाने का काम किया करते थे। वे भी अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाते थे। वीरेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री जरूर हैं, लेकिन वे अपनी जमीन को नहीं भूलते। आज भी वे पंचर की दुकान पर युवाओं को पंचर बनाने की तकनीक सिखाने लग जाते हैं।
दिव्यांगों के साथ केन्द्रीय मंत्री की चाट पार्टी, देखें वीडियो

शुक्रवार को दिल्ली से जब वीरेंद्र खटीक अपने घर आए तो ई-रिक्शा से सब्जी लेने बाजार पहुंच गए। लंबे समय बाद दिल्ली से घर पहुंचे मंत्री ने खुद के लिए यहां पर देशी भिंडी तलाशी, तो अन्य सब्जी भी ली। साथ ही आमजन के साथ स्टेट बैंक चौराहे पर बैठकर चर्चा की। दरअसल, केंद्रीय मंत्री कुमार तीन दिनों के लिए जिले के प्रवास पर आए हुए थे। लंबे समय बाद जिले में पहुंचे मंत्री कुमार सबसे पहले सुबह से पुलिस ग्रांउड पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने गुड मॉर्निंग ग्रुप के लोगों के साथ दो चक्कर लगाए और सभी का हाल चाल जाना। घर पहुंचे तो पत्नी ने सब्जी लाने के लिए थैला थाम दिया। इस पर वह पैदल ही सब्जी लेने के लिए घर से निकले तो सामने ई-रिक्शा मिल गया। ई-रिक्शा पर सवार होकर वह सब्जी मंडी पहुंचे और यहां पर देशी भिंडी की तलाश की। एक किसान के पास देशी भिंडी मिलने पर उन्होंने एक-एक भिंडी छांटी और तौल कराया। इस दौरान रूपेश तिवारी बंटी वहां पहुंचे तो उनकी फोटो लेने लगे।

इस पर सब्जी वाली बाई बोली कि भैया फोटो क्यों ले रहे हैं, तो बंटी तिवारी ने बताया कि यह जो सब्जी ले रहे हैं, आप उन्हें जानती हो, महिला ने मना कर दिया। इस पर बताया कि यह मोदी सरकार के मंत्री हैं। यह जानकर महिला अचंभित होते हुए बोली कि भैया एक फोटो हमारे साथ भी ले लो। परिवार वालों को दिखाने के लिए हो जाएगी।

 

v4.png

चाय पर हुई चर्चा

सब्जी लेकर टहलते हुए स्टेट बैंक चौराहे पर पहुंचने पर वहां पर बहुत से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मिले तो मंत्री वहां भी रुक लिए। इसके बाद सभी से चर्चा की और जिले का हालचाल जाना। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक मंत्री सभी से चर्चा कर मिलते रहे। यहां पर उन्होंने भी चाय का आनंद लिया और वापस चले गए। जिले में आने पर मंत्री कई बार बाजार में सब्जी लेने खुद ही पहुंच जाते है।

 

10 साल पंचर बनाया

डा. खटीक ने 10 सालों तक साइकिल रिपेयर कर अपने परिवार का खर्च चलाया। खटीक जब 5वीं में थे तब पिताजी की दुकान पर बैठना शुरू कर दिया था। डाक्टर खटीक बताते हैं कि सागर के गौरमूर्ति पर एक साइकिल रिपोयरिंग की दुकान खोली थी। सभी भाई बहन की पढ़ाई का खर्चा भी उसी दुकान की कमाई से चलता था। खटीक ने सागर विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान साइकिल रिपोयरिंग का काम किया। कई बार लापरवाही से काम करते थे तो पिता की डांच का भी सामना करना पड़ता था। आज भी वे अपने पुराने स्कूटर पर सवार होकर जनता के सुख-दुख में हिस्सा लेने निकल पड़ते हैं। पुराना स्कूटर ही उनकी पहचान बन गया था। वे सरल और सहज स्वभाव होने के कारण स्थानीय लोगों में काफी चर्चित हैं।

 

एक नजर

खटीक का जन्म सागर में 27 फरवरी 1954 को हुआ था। उनकी पत्नी कमल खटीक गृहिणी हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। डा. खटीक ने पहला चुना सागर संसदीय क्षेत्र से जीता था। 11वीं लोकसभा वे पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में सागर से प्रतिनिधित्व किया। टीकमगढ़ परिसीमन होने के बाद 15वीं, 16वीं लोकसभा का चुनाव टीकमगढ़ सीट से जीता था। डा. खटीक इस वक्त 17वीं लोकसभा में भी टीकमगढ़ से सांसद हैं और केंद्र की मोदी सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री हैं।

v1.png
https://youtu.be/9U8wedK7e2Y

Hindi News/ Tikamgarh / मोदी सरकार के मंत्री की सादगी, खुद सब्जी लाते हैं, साइकिल का पंचर भी बनाते हैं

ट्रेंडिंग वीडियो