scriptCG Naxal Attack: सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, मुठभेड़ में 10 जवान घायल, एक गंभीर | Major Naxalite attack in Sukma, 10 soldiers injured in encounter | Patrika News
सुकमा

CG Naxal Attack: सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, मुठभेड़ में 10 जवान घायल, एक गंभीर

Sukma Naxal Attack: बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास कोबरा बटालियन व DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस हमले में 4 जवान घायल की पुष्टि पुलिस ने की है..

सुकमाJan 30, 2024 / 05:37 pm

चंदू निर्मलकर

naxal_news.jpg
Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। यहां बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास कोबरा बटालियन व DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस हमले में 4 जवान घायल की पुष्टि पुलिस ने की है।
यह भी पढ़ें

30 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम की नई भविष्यवाणी, दिए ये संकेत, 48 घंटे में दिखेगा असर



https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1752289622045192538?ref_src=twsrc%5Etfw
इसी जगह में शहीद हुए थे 23 जवान
बस्तर आईजी ने पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी है। बताया कि जिस स्थान पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है, उसी जगह पर 2021 में 23 जवान शहीद हो गए थे। वहीं आज फिर से मुठभेड़ हुआ है। बताया गया कि नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला किया है। गोलीबारी में पुलिस ने चार क़े घायल होने की पुष्टि की। वहीं सूत्रों की माने तो 10 जवान घायल हुए हैं इनमें से एक गंभीर है। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है।

Hindi News / Sukma / CG Naxal Attack: सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, मुठभेड़ में 10 जवान घायल, एक गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो