scriptनाली के चैंबर पर डला लोहे का जाल टूटा, हो सकता है बड़ा हादसा | Patrika News
सागर

नाली के चैंबर पर डला लोहे का जाल टूटा, हो सकता है बड़ा हादसा

नगर पालिका कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान, शिकायत भी कर चुके हैं लोग, फिर भी नहीं की जा रही मम्मत

सागरOct 07, 2024 / 12:24 pm

sachendra tiwari

Iron mesh on drain chamber broken, may cause major accident

चैंबर का टूटा जाल

बीना. झांसी रेलवे गेट स्थित अंडरब्रिज के पास नाली के चैंबर पर लोहे का जाल लगाया गया है, जो भारी वाहनों के निकलने से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके सरिया टूटकर ऊपर आ गए हैं। इसके बाद भी यहां नगर पालिका ने कोई सुधार कार्य नहीं किया है।
अंडरब्रिज से चौबीसों घंटे वाहन निकलते हैं। क्योंकि यहां से बाईपास रोड सीधा कच्चा रोड, सर्वोदय चौराहे को जोड़ता है, इसलिए वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। अंडरब्रिज से इस रोड पर मुड़ते समय ही यह क्षतिग्रस्त जाल है, जिससे वाहन चालकों के टकराने का डर बना रहता है। जाल के सरिया भारी वाहनों के निकलने से टूटकर ऊपर आ गए हैं। यदि कोई इसपर गिर जाए, तो उसकी जान भी जा सकती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि बड़ी घटना होने के बाद ही अधिकारी जागेंगे। मुख्य मार्ग होने के बाद भी यहां लापरवाही बरती जा रही है। जबकि इसकी सूचना नपा कर्मचारियों को दे चुके हैं।
शहर में अन्य जगहों पर भी है यह स्थिति
शहर में कई जगह मुख्य मार्गों पर ही नालियों पर ढंके पत्थर टूटे पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन यहां भी सुधार नहीं हो रहा है। वार्डों के अंदर बीच सड़क पर ही जाले टूट चुके हैं, जिसमें दो पहिया वाहनों के पहिया फंस जाते हैं।

Hindi News / Sagar / नाली के चैंबर पर डला लोहे का जाल टूटा, हो सकता है बड़ा हादसा

ट्रेंडिंग वीडियो