शिक्षामंत्री ने काटी कन्नी
आरएसएस प्रमुख एवं इन्द्रेश कुमार के बयान पर कहा कि अहंकार किसी को नहीं करना चाहिए। इसी बीच लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कम सीटे जीतने के सवाल पर उन्होंने कन्नी काट ली और कहा कि यहां हमे सर्वाधिक सीट जीते हैं।
बच्चों का भविष्य किया बर्बाद
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने एक भी अंग्रेजी स्कूल नहीं खोला सिर्फ नाम परिवर्तित कर मूर्खता की है। ऐसा कर उन्होंने बच्चों का भविष्य बर्बाद किया है। पहली से छठीं कक्षा तक बच्चा हिन्दी पढ़ता है और फिर कक्षा छह से 12 वीं तक अंग्रेजी पढऩा शुरू कर देगा। ये बच्चों की पढ़ाई के साथ षडयंत्र है। हम एक्सपर्ट से बात कर इसे रिव्यू करने का प्रयास करेंगे।
सामान्यता थर्ड ग्रेड का स्थानान्तरण होता नहीं
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के संबंध में दिलावर ने कहा कि सामान्यता थर्ड ग्रेड कर्मचारी का तबादला होता ही नहीं है, क्योंकि वह उसी जिले का कर्मचारी होता है। सैकंड ग्रेड उस संभाग और प्रथम ग्रेड पूरे राजस्थान का होता है। ऐसे में शिक्षक स्थानान्तरण का इंतजार कर रहे हैंं तो वह गलत है। हां उन्हें राहत किस तरह दी जा सकती है, उस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रतिनियुक्ति के सवाल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि जहां बच्चों के लिए जरूरत पड़ेगी उस स्थान पर शिक्षक को लगाया जाएगा।