scriptNational Ramayan Mahotsav : सन्मुख प्रिया ने दी प्रस्तुति, जय देवा श्री गणेशा… गाने में झूमने लगे लोग | National Ramayan Mahotsav : sanmukhpriya performance | Patrika News
रायगढ़

National Ramayan Mahotsav : सन्मुख प्रिया ने दी प्रस्तुति, जय देवा श्री गणेशा… गाने में झूमने लगे लोग

National Ramayan Mahotsav : कलाकरों के द्वारा दी गई प्रस्तुति ने महोत्सव के पंडाल में उपस्थित दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया।

रायगढ़Jun 02, 2023 / 02:31 pm

Rajesh Lahoti

National Ramayan Mahotsav : सन्मुख प्रिया ने दी प्रस्तुति, जय देवा श्री गणेशा...  गाने में झूमने लगे लोग

National Ramayan Mahotsav : सन्मुख प्रिया ने दी प्रस्तुति, जय देवा श्री गणेशा… गाने में झूमने लगे लोग

National Ramayan Mahotsav : कार्यक्रम की शुरुआत कम्बोडिया के कलाकारों के द्वारा किए जाने के बाद दूसरा कार्यक्रम कर्नाटक के कलाकारों ने किया। कर्नाटक के कलाकारों ने सीता हरण का प्रसंग प्रस्तुत किया। कलाकरों के द्वारा दी गई प्रस्तुति ने महोत्सव के पंडाल में उपस्थित दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया। वहीं इसके बाद इंडियन आइडल फ्रेम की सन्मुख प्रिया मंच पर पहुंची।
उनके मंच पर पहुंचते ही श्रोताओं ने उनका अभिवादन तालियों की गड़गड़ाहट से किया। उन्होंने मंच पर देवा श्रीगणेशा देवा के भजन से शुरू की। उनके भजन से पूरा पंडाल झुमते नजर आया। इसके बाद अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। (Raigarh News Update) वहीं पहले दिन का अंतिम कार्यक्रम सारेगामापा के शरद शर्मा ने प्रस्तुत किया। उनके भजन गायन ने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
यह भी पढ़ें

National Ramayan Mahotsav: CM बघेल ने किया रामायण का शुभारंभ, हनुमान-मकरध्वज युद्ध प्रसंग पर खूब बजीं तालियां

सीएम भूपेश बघेल ने कहा- सबके हैं राम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम उद्घाटन पर कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ में शासकीय रूप से राष्ट्रीय स्तर पर रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम जी के आदर्श चरित्र के श्रवण के लिए यह सुंदर आयोजन किया जा रहा है। (CG Ramayan Update) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज मैंने राष्ट्रीय रामायण उत्सव के दौरान सुंदर मार्च पास्ट भी देखा इसमें रामनामी सम्प्रदाय का राम मार्चपास्ट भी देखा। इन्होंने पूरा जीवन श्री राम को समर्पित कर दिया है। वे निराकार में विश्वास करते हैं, जिस तरह कबीर निराकार में विश्वास करते हैं। इस तरह सबके अपने-अपने राम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम कथा हमारे दिलों में बसी हुई है। (CG ramayan News) हमारी सुबह राम-राम से होती है और शाम भी राम-राम से होती है। हमारे हर गांव में रामलीला की सुंदर मंडलियां बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

National Ramayan Mahotsav : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की झलकियांं, देखें समारोह की तस्वीरें

आज हंसराज रघुवंशी व लखबीर सिंह देंगे भजन संध्या की प्रस्तुति

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 2 जून की दोपहर 2.15 बजे से दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। साथ ही दोपहर 2.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक 8 अंतराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर (Ramayan in CG) आधारित रामायण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी एवं रात्रि 9.30 से 10.30 बजे तक लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

Hindi News / Raigarh / National Ramayan Mahotsav : सन्मुख प्रिया ने दी प्रस्तुति, जय देवा श्री गणेशा… गाने में झूमने लगे लोग

ट्रेंडिंग वीडियो