उन्होंने कहा कि कल हाथरस में भी यही बातें साबित हुई हैं। सोशल मीडिया में दिनभर चल रह था कि ये टोपी वाला कौन है? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है। कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। क्या समाजवादी पार्टी का उन अपराधियों से कोई संबंध नहीं है?
सीएम येागी ने दावा किया कि 2022 में हम लोग फिर से सरकार बनाएंगे। तब उत्तर प्रदेश देश की पहली अर्थव्यवस्था बनेगा। हम इसके लिए काम करने जा रहे हैं। 2015-16 में प्रति व्यक्ति आय 43 हजार रुपए थी जो 4 वर्षों के बाद आज लगभग 95 हजार रुपए है। ये आंकड़े दुनिया की वित्तीय संस्थाओं के आंकड़े हैं, हमारे नहीं।