scriptसिद्धू की जगह ‘द्रोपदी’ रूपा गांगुली जाएंगी राज्यसभा | Actress And Rajya Sabha Member Rupa Ganguly | Patrika News
राजनीति

सिद्धू की जगह ‘द्रोपदी’ रूपा गांगुली जाएंगी राज्यसभा

– भाजपा ने किया मनोनीत, कहा-जिम्मेदारियां निभाऊंगी ईमानदारी से

Oct 05, 2016 / 12:06 pm

Rakesh Mishra

Rupa Ganguly

Rupa Ganguly



कोलकाता। अभिनेत्री और भाजपा नेता रूपा गांगुली को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भाजपा ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए रूपा को सांसद बनाया है। टीवी सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के बाद सुर्खियों में आई रूपा गांगुली 2015 में भाजपा में शामिल हुई। कुछ ही दिनों बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया। वह हावड़ा उत्त्तर विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव हार गई। पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी रतन शुक्ला ने उन्हें हराया।

राज्यसभा सांसद मनोनीत होने के बाद रूपा गांगुली ने कहा कि वे देश के विकास के लिए काम करना चाहती हैं। वह जिम्म्मेदारियां पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगी। बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल असेंबली चुनाव में रूपा गांगुली बतौर भाजपा उम्मीदवार अपना पहला चुनाव हार गई थीं। उन्हें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने हावड़ा उत्तर सीट से हराया था।

नदिया जिले के कल्याणी में 25 नवम्बर 1966 को जन्मी रूपा गांगुली ने प्राथमिक और माध्यमिक परीक्षा पास करने के बाद जोगमाया देवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1985 में अभिनेता अनिल कपूर के साथ बालीवुड फिल्म साहेब से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। बांग्ला फिल्म अवशेषे में महिला पाश्र्व गायिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। रूपा गांगुली ने 1992 में ध्रुव मुखर्जी से शादी की। हालांकि कुछ सालों बाद तलाक हो गया।

Hindi News / Political / सिद्धू की जगह ‘द्रोपदी’ रूपा गांगुली जाएंगी राज्यसभा

ट्रेंडिंग वीडियो