scriptमहंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, चूल्हे पर चाय बनाकर मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे | Mahila Congress protested against inflation outside Collectorate of Pa | Patrika News
पाली

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, चूल्हे पर चाय बनाकर मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

-पाली के कलक्ट्रेट के बाहर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन-राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

पालीJul 07, 2021 / 05:45 pm

Suresh Hemnani

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, चूल्हे पर चाय बनाकर मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, चूल्हे पर चाय बनाकर मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

पाली। देश में पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध स्वरूप महिला कांग्रेस ने बुधवार को जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चूल्हे पर चाय बनाकर लोगों की पिलाई। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंची। बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मोदी सरकार हाय-हाय जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने तेज गर्मी में चूल्हे में लकडिय़ां जला विरोध स्वरूप चाय बनाकर लोगों को पिलाई। तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खाली गैस सिलेंडर हवा में लहराया। जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि मोदीजी आप से देश नहीं संभलेगा, आप तो चाय बनाओ देश कांग्रेस संभाल लेगी। बढ़ती महंगाई से निम्न वर्ग साथ अब मध्यम वर्ग भी परेशान हो गया हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल के दाम आसमान पर हैं। इनकी कीमत कम हो तो आमजन को राहत मिले।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, रोहट प्रधान सुनीता राजपुरोहित, पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अफसाना, उप प्रधान रानी शीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व उपसभापति शमीम मोतीवाला, सोजत ब्लॉक अदिती परिहार, रानी ब्लॉक अध्यक्ष गीता रांगी आदि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही। जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष् ऐश्वर्या सांखला के साथ मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीरसिंह, पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, शिशुपालसिंह राजपुरोहित, मोटूभाई, प्रकाश सांखला आदि मौजूद रहे।
हाथ में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं
रैली के दौरान महिलाओं के हाथ में तखितयां नजर आई। मोदी मतलब महंगाई, मोदी राज में महंगाई का बम, आम आदमी का निकला दम, मोदी हैं तो महंगाई हैं जैसी तखितयां थीं।

Hindi News / Pali / महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, चूल्हे पर चाय बनाकर मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

ट्रेंडिंग वीडियो