scriptKrishna Janmashtami 2024 : हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल.., युवाओं ने दिखाया जोश, फोड़ी मटकियां | Krishna Janmashtami 2024 : Elephant horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal.., youth showed enthusiasm, broke the pot | Patrika News
पाली

Krishna Janmashtami 2024 : हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल.., युवाओं ने दिखाया जोश, फोड़ी मटकियां

पाली शहर में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा

पालीAug 26, 2024 / 04:29 pm

Suresh Hemnani

janmashtami 2024

पाली के सोमनाथ मंदिर के बाहर दही-माखन की मटकी फोड़ते युवा।

पाली। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल के साथ जिले में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व। शहर के पानी दरवाजा स्थित वेंकटेश मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों ने लोगों का मनोरंजन किया। रुई कटला स्थित नाइयों की डाल व सोमनाथ मंदिर के बाहर मटकियां फोडऩे के लिए युवाओं में जोश देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात नजर आए।

शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पानी दरवाजा से रवाना हुई शोभायात्रा का शहर के विभिन्न चौराहों पर समाजों व संगठनों के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्राा का विभिन्न चौराहों पर कई समाजों व संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर यात्रा में शामिल लोगों को फल, ठण्डाई व प्रसाद का वितरण किया।

आज रात जन्मेंगे कान्हा

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इसी के तहत रात 12 बजे विभिन्न मंदिर में कृष्ण के जन्म पर कई कार्यक्रम होंगे। जन्मोत्सव को लेकर सभी मंदिरों में तैयारियां की गई हैं। शहर के रघुनाथ मंदिर, वैकेटेश्वर मंदिर, गीता भवन मंदिर, गोपीनाथजी का मंदिर, राजेन्द्र नगर राधा-कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसी तरह से शहर के विभिन्न कॉलोनियों के मंदिरों में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

Hindi News / Pali / Krishna Janmashtami 2024 : हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल.., युवाओं ने दिखाया जोश, फोड़ी मटकियां

ट्रेंडिंग वीडियो