scriptपत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दी ऐसी यातनाएं सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला… | Dowry harassment case in Bali area of Pali Rajasthan | Patrika News
पाली

पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दी ऐसी यातनाएं सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला…

महिला ने अपने पति सहित 7 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का मेडिकल भी करवाया।

पालीSep 09, 2023 / 06:53 pm

Suresh Hemnani

पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दी ऐसी यातनाएं सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला...

पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दी ऐसी यातनाएं सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला…

पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति ने कई तरह की यातनाएं देते हुए हैवानियत की हदें पार कर दी। महिला ने अपने पति सहित 7 जनों के खिलाफ इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाला। वहीं उबलते तेल में हाथ डलवाए। दहेज के रूप में दो लाख रुपए नहीं देने पर गंजा करने, नजरबंद करने सहित कई यातनाएं भी दी। मौका मिलने पर वह पीहर आ गई और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर कोर्ट के जरिए पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
बाली थाानाधिकारी विक्रमसिंह सांदू ने बताया कि इस्तगासे के जरिए मामला 5 सितम्बर को दर्ज हुआ है। 40 साल की महिला ने अपने पति सहित 7 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का मेडिकल करवाया गया है। प्रथम दृश्यता मामला दहेज प्रताड़ना का लग रहा है।

Hindi News / Pali / पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने दी ऐसी यातनाएं सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, जाने पूरा मामला…

ट्रेंडिंग वीडियो