scriptफेमस इन्फ्लुएंसर की 25 साल की उम्र में मौत, सोशल मीडिया पर 1 करोड़ थे फॉलोअर्स | TikTok Influencer Taylor Rousseau Grigg Died at 25 husband announced | Patrika News
OTT

फेमस इन्फ्लुएंसर की 25 साल की उम्र में मौत, सोशल मीडिया पर 1 करोड़ थे फॉलोअर्स

Influencer Passed Away: फेमस इन्फ्लुएंसर की अचानक मौत से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। उनके ऐसे जाने से फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

मुंबईOct 08, 2024 / 02:24 pm

Priyanka Dagar

TikTok Influencer Taylor Rousseau Grigg Died

TikTok Influencer Taylor Rousseau Grigg Died

TikTok Influencer Taylor Rousseau Grigg Dies: इंडस्ट्री से बड़ी दुख की खबर आ रही है। टिक टॉक की इन्फ्लुएंसर ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि टिक टॉक स्टार टेलर रूसो ग्रिग का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद उनके पति ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। इसके बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो 25 साल की उम्र में टेलर रूसो ग्रिग की मौत हो गई। फैंस उनके निधन की असली वजह जानना चाहते हैं।

फेमस इन्फ्लुएंसर की 25 साल की उम्र में मौत (TikTok Influencer Taylor Rousseau Grigg Dies)

टेलर रूसो ग्रिग के सोशल मीडिया पर करीब 1 करोड़ फॉलोअर्स थे। उनके वीडियो और फोटो पर फैंस भर-भर कर प्यार लुटाते थे। जब खबर आई कि टेलर रूसो ग्रिग अब इस दुनिया में नहीं रही तो पहले उनके फैंस को यकीन ही नहीं हुआ। उसके बाद जब उनके पति ने खुद ये कंफर्म किया तो हर कोई हैरान रह गया। इन्फ्लुएंसर की मौत कैसे हुई? उन्हें क्या हुआ था इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है, पर उनके पति कैमरन ग्रिग ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “टेलर रूसो ग्रिग को अब दर्द नहीं है, उसे मुक्ति मिल गई। कोई भी व्यक्ति इस तरह के दर्द और दिल के दर्द से उबरने की उम्मीद नहीं करता है। खासकर हमारी उम्र में। पिछले साल टेलर ने बहुत ज्यादा दर्द सहन किया है। उसने उतनी पीड़ा सही है, जितनी पूरी जिंदगी नहीं सही होगी। इसके बावजूद उसने आसपास के लोगों को खुशियां दी हैं।”
यह भी पढ़ें

…तो क्या ये है ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच परेशानियों की वजह? तलाक की खबरों के बीच हुआ बड़ा खुलसा

TikTok Influencer Taylor Rousseau Grigg Dies

टेलर रूसो ग्रिग के निधन से फैंस हुए इमोशनल

कैमरन ग्रिग ने आगे लिखा, ‘टेलर बहुत मजबूत और बहादुर थीं। भगवान में उनके विश्वास ने उन्हें हमेशा चुनौतियों से बाहर निकाला। उन्होंने मेरी और कई लोगों की जान बचाई थी। उनका पार्थिव शरीर हमारे साथ है और उनके अंगों को दान करने के लिए उन्हें मशीनों के जरिए जीवित रखा जा रहा है। भले ही उनका सांसारिक शरीर अब काम न करें लेकिन हमारी यादों में टेलर की आत्मा हमेशा जिंदा रहेगी।’ इस खबर के बाद फैंस अपनी टिक टॉक स्टार टेलर रूसो ग्रिग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के दुख को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Hindi News / Entertainment / OTT News / फेमस इन्फ्लुएंसर की 25 साल की उम्र में मौत, सोशल मीडिया पर 1 करोड़ थे फॉलोअर्स

ट्रेंडिंग वीडियो