scriptगोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मनोज कुमार ने पेश की बड़ी मिसाल, बिना दहेज के की शादी | Indian Boxer Manoj Kumar married without any dowry | Patrika News
अन्य खेल

गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मनोज कुमार ने पेश की बड़ी मिसाल, बिना दहेज के की शादी

भारत के स्टार बॉक्सर मनोज कुमार ने दहेज प्रथा से लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ी मिसाल पेश की है।

Oct 15, 2018 / 03:54 pm

Prabhanshu Ranjan

MANOJ KUMAR

गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मनोज कुमार ने पेश की बड़ी मिसाल, बिना दहेज के की शादी

नई दिल्ली। दहेज प्रथा के कारण हर साल भारत में सैकड़ों लड़कियों की जान जाती है। समाज के इस कोढ़ को समाप्त करने के लिए भारत सरकार की ओर से कई कड़े कानून बनाए गए है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब भी दहेज रूपी यह दीमक हजारों परिवारों को तबाह कर रहा है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए कई नामी शख्सियत सामने आएं और अपने-अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने का काम किया है। अब इस फेहरिस्त में बड़ा नाम भारतीय खेल जगत से सामने आया है।

मनोज कुमार ने पेश की बड़ी मिसाल-
भारत के स्टार बॉक्सर मनोज कुमार ने दहेज प्रथा से लोगों को जागरूक करने के लिए एक बड़ी मिसाल पेश की है। मनोज ने अपनी शादी बिना दहेज के की। मनोज की शादी पिछले सप्ताह शुक्रवार को नेहा से हुई। मनोज कुमार ने परिजनों ने बताया कि उन्होंने दहेज में सिर्फ एक मुट्ठी चावल लिया है। बताते चले कि मनोज की शादी में कई खेल की दुनिया के की नामचीन सितारे जुटे।

मनोज के बड़े भाई राजेश ने बताया-
मनोज कुमार के बड़े भाई और उनके कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि मनोज की शादी के लिए दहेज की हमारी कोई मांग नहीं थी। हमने एक मुट्ठी चावल लिए। राजेश ने आगे कहा कि देश के लाखों लोग मनोज को फॉलो करते हैं। अगर सभी युवा बिना दहेज लिए शादी करें तो लड़की के माता-पिता से बेटी की शादी का आर्थिक बोझ खत्म हो जाएगा। साथ ही दहेज के कारण से होने वाला उत्पीड़न भी कम जाएगा।

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं मनोज-
भारतीय बॉक्सर मनोज कुमार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इंटरनेशनल लेवल पर मनोज भारत को कई पदकें दिला चुके हैं। उनकी उपलब्धियों पर भारत सरकार ने मनोज को साल 2014 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। मनोज एशियन चैम्पियनशिप 2007 में कांस्य, कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में स्वर्ण और इस साल संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके है।

Hindi News / Sports / Other Sports / गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मनोज कुमार ने पेश की बड़ी मिसाल, बिना दहेज के की शादी

ट्रेंडिंग वीडियो