पहली बार दुनिया को उदय होती पृथ्वी दिखाने वाले विलियम एंडर्स की प्लेन हादसे में मौत
एक तस्वीर ने एंडर्स को रातों रात मशहूर कर दिया। ये तस्वीर थी चांद के क्षितिज से अर्थराइज अर्थात पृथ्वी उदय का नजारा।
न्यूयॉर्क. अपोलो-8 मिशन के जरिए पहली बार चांद की परिक्रमा करने वाले तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल विलियम एंडर्स की विमान हादसे में मौत हो गई। 90 वर्षीय एंडर्स छोटे विमान को खुद उड़ा रहे थे। इसी दौरान जोन्स द्वीप के तट के निकट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी में गिर गया। जोन्स द्वीप, वाशिंगटन और वैंकुवर द्वीप के बीच सैन जुआन द्वीप समूह का हिस्सा है। एक वीडियो फुटेज में विमान को आसमान से नीचे गिरते दिखाया गया है। सैन जुआन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने हादसे की पुष्टि की है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। एंडर्स 1963 में नासा में शामिल हुए और 21 दिसंबर, 1968 को अपोलो-8 मिशन के तहत पहली बार धरती से उड़ान भरकर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचे थे। तीन अंतरक्षि यात्रियों में एंडर्स सबसे कम अनुभवी थी। लेकिन एक तस्वीर ने उन्हें रातों रात मशहूर कर दिया। ये तस्वीर थी चांद के क्षितिज से अर्थराइज अर्थात पृथ्वी उदय का नजारा। मिशन पूरा कर जब पृथ्वी पर लौटे तो उनका स्वागत किसी हीरो की तरह किया गया। टाइम मैगजीन ने उस वर्ष उन्हें ‘मैन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया। इस मिशन के सात महीने बाद ही अपोलो-11 लॉन्च किया, जिसमें पहली बार अमरीका ने इंसानों को पृथ्वी पर उतारने में कामयाबी हासिल की और तत्कालीन सोवियत संघ के साथ अंतरिक्ष की रेस में निर्णायक जीत हासिल कर ली। अमेरिका उस वक्त वियतनाम युद्ध और कई इलाकों में गृहयुद्ध जैसे हालातों से जूझ रहा था, लिहाजा इस मिशन ने देश को एक साथ जोडऩे में अहम भूमिका निभाई थी।
Hindi News/ News Bulletin / पहली बार दुनिया को उदय होती पृथ्वी दिखाने वाले विलियम एंडर्स की प्लेन हादसे में मौत