एक दिन पहले ही आई थी ससुराल, दूसरे दिन सुहई नदी के पुल के नीचे मिला महिला का शव
देर शाम तक साक्ष्य जुटाती रही एफएसएल की टीम
देर शाम तक साक्ष्य जुटाती रही एफएसएल की टीम
बजाग. गुरुवार की सुबह ग्राम पंचायत सिंगपुर में डोंगरीटोला के समीप सुहई नदी पर एक अधेड़ उम्र की महिला का संदिग्ध परस्तिथियों में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। सूचना पर बजाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत को लेकर फोरेंसिक जांच के लिए बालाघाट से एफएसएल की टीम को भी बुलाया था। दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल एवं डॉग स्काउड की टीम ने मौके पर वारदात से संबंधित भौतिक साक्ष्य जुटाना शुरू किया। डॉग स्कावड की मदद से फोरेंसिक विज्ञान जांच दल देर शाम तक घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगा रहा। मृतक महिला ग्राम सिंगपुर के वर्तमान सरपंच की चाची बताई गई। बताया गया कि सुहई नदी पर सुबह कुछ ग्रामीण निस्तार के लिए गए हुए थे। जहां पर लोगों ने अधेड़ महिला के शव को देखा। पुलिस ने बतायाकि कुवरिया बाई पति इतवारी सिंह तिलगाम उम्र 50 वर्ष ग्राम केरिटोला की रहने वाली है। परिजनों ने घटना को लेकर महिला की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला के पति की मौत छह सात वर्षो पूर्व हो जाने के बाद उसने गांव के ही इतवारी सिंह के साथ रहने लगी थी। कुछ महीनों पहले इतवारी सिंह के साथ कुछ बातों को लेकर महिला की अनबन भी हो गई थी जिसके बाद महिला अपने मायके धनौली बघरेली चली गई। वहीं महिला बुधवार की शाम को वापस ग्राम केरीटोला आई थी। ग्रामीणों के बताए अनुसार महिला को गांव में देर शाम तक देखा गया था जिसके बाद गुरुवार सुबह उसकी की लाश सुहाई नदी के समीप मिली। ग्रामीणों के कथन अनुसार बजाग पुलिस घटना की हर पहलुओं की जांच बारीकी से कर रही है।
Hindi News/ News Bulletin / एक दिन पहले ही आई थी ससुराल, दूसरे दिन सुहई नदी के पुल के नीचे मिला महिला का शव